• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सत्य कुमार की कार पर पथराव

Writer D by Writer D
31/03/2023
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
Satya Kumar

Satya Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के उददरायुनीपलेम गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव वाई सत्य कुमार (Satya Kumar) की कार शुक्रवार को पथराव हुआ।

इस घटना के समय श्री कुमार अमरावती क्षेत्र के किसानों की बैठक में शामिल होने जा रहे थे।

उल्लेखनीय है कि राजधानी शहर के निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले अमरावती के किसानों का आंदोलन आज 1200वें दिन है। अमरावती से विशाखापत्तनम में कार्यकारी राजधानी शहर को स्थानांतरित करने के सरकार के फैसले के विरोध में किसान पिछले चार वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं।

अमरावती क्षेत्र के किसानों ने अपने आंदोलन के 1200वें दिन के मौके पर आज एक बैठक आयोजित की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कुमार (Satya Kumar) जब सभा को संबोधित करने जा रहे थे, तो लोगों के एक समूह ने, जिन्हें सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी के कार्यकर्ता बताया और श्री कुमार की कार पर पथराव किया।

पथराव की वजह से श्री कुमार की कार का शीशा टूट गया। श्री कुमार हालांकि बाल-बाल बच गए। हमले के बाद वाईएसआरसीपी और भाजपा कार्यकर्ता कुछ देर तक आपस में भिड़े लेकिन पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया। श्री कुमार ने अमरावती किसानों की बैठक में भाग लिया और उनके आंदोलन के लिए एकजुटता दिखाई।

जाम छलकाने वालों को बड़ा झटका, कल से बढ़ जाएंगे शराब और बीयर के दाम

बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर पत्थरों से हमला किया। वह इस तरह के हमलों से नहीं डरेंगे। भाजपा कार्यकर्ता हमलों का मुकाबला कर सकते थे, लेकिन नहीं किया, क्योंकि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि वह इस घटना को भाजपा के केंद्रीय नेताओं के संज्ञान में लाएंगे। उन्होंने राज्य के डीजीपी से उनकी कार पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की।

वामपंथी, जनसेना, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने आंदोलनकारी अमरावती किसानों से मुलाकात की और कार्यकारी राजधानी शहर को अमरावती से विशाखापत्तनम में स्थानांतरित करने का विरोध करते हुए उनके आंदोलन के लिए एकजुटता दिखाई।

इस बीच, तेदेपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने श्री कुमार की कार पर हमले की निंदा की। हमले को पूर्व नियोजित बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की।

Tags: Andhra Pradesh NewsNational news
Previous Post

जाम छलकाने वालों को बड़ा झटका, कल से बढ़ जाएंगे शराब और बीयर के दाम

Next Post

2.5 करोड़ से ज्यादा स्मार्ट प्रीपेड मीटर का हुआ इंस्टालेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

12/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
CM Dhami's instructions showed immediate effect
उत्तराखंड

सीएम धामी के निर्देश का दिखा त्वरित असर, ज्ञापन देने वाली महिला को शाम तक मिली सिलाई मशीन

11/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर विभिन्न संगठनों ने सीएम धामी का किया अभिनंदन

11/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर पूर्व विधायकों ने सीएम धामी को दी बधाई

11/07/2026
Next Post
smart prepaid meter

2.5 करोड़ से ज्यादा स्मार्ट प्रीपेड मीटर का हुआ इंस्टालेशन

यह भी पढ़ें

nora fatehi

लो जी! अब नोरा फतेही ने ले लिया इतना महंगा बैग

21/12/2020
bada mangal

नरक चतुर्दशी पर जरूर करें हनुमान जी की पूजा, भूल कर भी न करें ये गलतियां

03/11/2021
Nawab Zafar Mir Abdullah

नहीं रहे नवाब जफर मीर अब्दुल्ला, विवेकानंद अस्पताल में ली अंतिम सांस

18/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version