• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तूफान यूनिस ने यूरोप में मचाया कहर, नौ लोगों की मौत

Writer D by Writer D
19/02/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Storm Eunice

Storm Eunice

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लंदन। अटलांटिक महासागर में उठे जबरदस्त तूफान यूनिस (Storm Eunice) ने इंग्लैंड व आयरलैंड सहित यूरोप (Europe) के कई देशों पर कहर ढा दिया है। 196 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इससे अबतक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। यह संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है।

ब्रिटेन के मौसम विभाग के अनुसार तूफान यूनिस (Storm Eunice) पश्चिमी इंग्लैंड के कॉर्नवाल तट से टकराया। इसके असर से समुद्र में जबर्दस्त लहरें उठीं। इस कारण समुद्री सेवाओं के अलावा हवाई सेवाओं और रेल सेवाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।

बर्फीले तूफान का कहर, वाहनों में फंसने से 21 पर्यटकों की मौत

हजारों घरों की बिजली गुल है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। लंदन के प्रसिद्ध ओ2 एरेना सहित सैकड़ों कॉटेज की छतें उड़ गयी हैं। जिस समय तूफान आया, ओ2 एरेना परिसर में एक हजार से अधिक लोग मौजूद थे। आनन-फानन में राहत कार्य चलाकर परिसर को खाली कराया गया।

‘राय’ तूफान से मरने वालों की संख्या 375 हुई, 500 से अधिक लोग घायल

हवा इतनी तेज चली कि ब्रिटेन में 436 उड़ानें रद्द कर दी गयीं। लंदन में एक महिला की कार पर पेड़ गिरने से मौत हो गई। वहीं, लिवरपुल में एक व्यक्ति की कार पर मलबा गिरने से जान गई। दक्षिणी इंग्लिश काउंटी हैम्पशायर में एक वाहन के गिरे हुए पेड़ से टकरा जाने से एक व्यक्ति की जान चली गयी। नीदरलैंड्स में पेड़ गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

इस तूफान ने मचाया मौत का ‘तांडव’, तबाही देखकर खड़े हो जाएंगे रौंगटे

बेल्जियम में तेज हवाओं से एक क्रेन अस्पताल की छत पर गिर गई। एक ब्रिटिश व्यक्ति की नाव से पानी में गिरने के कारण मौत हो गई। वेल्स में बिजली की लाइनें टूटने से एक लाख से अधिक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

Tags: # world newsinternational NewsStorm EuniceStorm Eunice newsStorm Eunice speedStorm Eunice updates
Previous Post

वरिष्ठ पत्रकार रविश कुमार का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Next Post

Ukraine Crisis: कार में ब्लास्ट के साथ गैस पाइपलाइन उड़ाई, कल स्कूल पर दागे थे रॉकेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Next Post
ukraine crisis

Ukraine Crisis: कार में ब्लास्ट के साथ गैस पाइपलाइन उड़ाई, कल स्कूल पर दागे थे रॉकेट

यह भी पढ़ें

TV

चीन को एक और झटका, कलर टीवी सेट्स के आयात पर लगाया प्रतिबंध

31/07/2020
Khelo India

सबसे बड़ी खेल मेजबानी को तैयार उत्तर प्रदेश

24/05/2023
संजय राउत sanjay raut

Maharashtra : ‘रूस की तरह टूट जाएगा भारत’ राउत के लेख पर हुआ हंगामा

27/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version