• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों की हर जरूरत को पूरा करने को तत्पर योगी सरकार

Writer D by Writer D
08/10/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Rabi Crops

Rabi Crops

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) किसानों की हर जरूरत को पूरा करने को तत्पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व सीएम योगी के कुशल नेतृत्व में रबी अभियान 2023 (Rabi Crops) में खाद्यान्न व तिलहनी फसलों के उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाने की रणनीति तैयार कर ली है। योगी सरकार ने खाद्यान्न व तिलहनी फसलों के अंतर्गत 448.66 मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य तय किया है, जबकि 2022-23 में 427.83 मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ था। वहीं योगी सरकार ने यह भी तय किया है कि अधिकतम उत्पादकता वाले जनपदों के प्रगतिशील किसानों के यहां अन्य जनपदों के किसानों, वैज्ञानिकों व अधिकारियों को फील्ड विजिट या प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए।

रबी (Rabi Crops) 2023 के तहत 448. 66 लाख मीट्रिक टन के उत्पादन का लक्ष्य

रबी 2023 (Rabi Crops) में खाद्यान्न व तिलहनी फसलों के अंतर्गत 134.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र आच्छादन व 448.66 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार उत्पादकता-उत्पादन को बढ़ाने व उत्पादन लागत को कम करने पर कार्य कर रही है। रबी की फसलों की बोआई समय से करने पर भी जोर है। रबी 2023 के लिए निर्धारित कुल खाद्यनान्न उत्पादन के 428.77 लाख मीट्रिक टन व तिलहन उत्पादन के 19.90 लाख मीट्रिक टन (खाद्यान्न व तिलहन के कुल उत्पादन 448.66 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य) का फसलवार विवरण भी तैयार किया है।

इसके तहत गेहूं के उत्पादन का लक्ष्य 397.80 लाख मीट्रिक टन है। जौ का 6.13 लाख मीट्रिक टन, चना का 9.71 लाख मीट्रिक टन, मटर का 8 लाख मीट्रिक टन व मसूर का 6.69 लाख मीट्रिक टन, राई सरसो का 19.50 लाख मीट्रिक टन उत्पादन लक्ष्य है।

रबी 2023 (Rabi Crops) के लिए सरकार ने मुख्य पहलुओं पर बनाई रणनीति

रबी 2023 (Rabi Crops) के लिए सरकार ने कई पहलुओं पर रणनीति बनाई है। इसके तहत योगी सरकार ने कृषि निवेशों की समय पर व्यवस्था करने, फसल उत्पादकता बढ़ाने के लिए कलस्टर अप्रोच, फसल प्रणाली केंद्रित हस्तक्षेप दलहन, तिलहन व न्यूट्रीसिरियल्स को केंद्र में रखते हुए, फसल सघनता में बढ़ोत्तरी, बीज प्रतिस्थापन दर व प्रजाति प्रतिस्थापन दर बढ़ाने और सिंचाई जल व पोषक तत्वों के उपयोग की क्षमता को बढ़ाने पर कार्य किया है।

किसानों-वैज्ञानिकों को फील्ड विजिट या प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए

रबी (Rabi Crops) के महत्वपूर्ण फसलों के क्षेत्राच्छादन, उत्पादन व उत्पादकता में कई जनपदों में असमानता रही। फसलवार 2022-23 में नजर दौड़ाएं तो गेहूं की अधिकतम उत्पादकता शामली में हुई। यहां कुल 48.88 कुंतल हेक्टेयर उत्पादकता रही। वहीं जौनपुर में चना की उत्पादकता सर्वाधिक 21.41 कुंतल प्रति हेक्टेयर रही। मसूर में सुल्तानपुर (20.40 कुंतल प्रति हेक्टेयर), सरसो फिरोजाबाद व जौ की उत्पादकता मथुरा में सर्वाधिक रही।

सरसो 25.05 कुंतल प्रति हेक्टेयर व जौ की उत्पादकता 37.30 कुंतल प्रति हेक्टेयर रही। योगी सरकार ने तय किया कि इन तथ्यों के आधार पर अधिकतम उत्पादकता वाले जनपदों के प्रगतिशील किसानों के यहां अन्य जनपदों के किसानों, वैज्ञानिकों व अधिकारियों को फील्ड विजिट या प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए।

Tags: agriculture newsfarmerskrishi newsrabi cropsYogi News
Previous Post

इजराइल में फंसी ‘ड्रीम गर्ल’, नुसरत भरुचा को लेकर आई बड़ी खबर

Next Post

आस्था के साथ-साथ राष्ट्रीय एकात्मता के आधार हैं हमारे तीर्थस्थल : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post
CM Yogi

आस्था के साथ-साथ राष्ट्रीय एकात्मता के आधार हैं हमारे तीर्थस्थल : योगी

यह भी पढ़ें

Javed Khan

‘लगान’ फेम जावेद खान ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म जगत में छाई मायूसी

14/02/2023
CM Dhami

धामी ने किया ‘स्वर्णिम अमृत संदेश यात्रा’ का शुभारम्भ

13/12/2023
उमा भारती

उमा भारती को मिला रामजन्म न्यास की तरफ से अयोध्या पहुंचने का न्योता

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version