• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘Stree 2’ ने तोड़े सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड, संडे को बनाया ऑल टाइम रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
26/08/2024
in मनोरंजन
0
Stree 2

Stree 2

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘Stree 2’, एक ही हफ्ते में इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। मगर ये धुआंधार फिल्म अभी सांस लेने के मूड में नहीं है बल्कि दूसरे हफ्ते में ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल किया है जो कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाई।

अपने दूसरे हफ्ते में चल रही ‘Stree 2’ ने दूसरे संडे को ऐसी कमाई की है जो कोई बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर नहीं कर पाई। सिर्फ 11 ही दिन में श्रद्धा और राजकुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ा लैंडमार्क पार कर लिया है।

संडे को बनाया ऑल टाइम रिकॉर्ड

‘Stree 2’ ने शनिवार को तगड़े जंप के साथ 33.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था और इसका टोटल नेट कलेक्शन 361 करोड़ हो गया था। रविवार को फिल्म ने एक बार फिर से बड़ा जंप लिया और इसके शोज में ऑडियंस की भीड़ बढ़ती ही चली गई। सैकनिल्क का अनुमान कहता है कि ‘स्त्री 2’ ने संडे को 44 करोड़ रुपये कमाए हैं।

फाइनल ट्रेड रिपोर्ट्स में ये आंकड़ा थोड़ा और बढ़ सकता है। इसके साथ ही श्रद्धा और राजकुमार की लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर लिया है। अब ‘Stree 2’ का टोटल नेट कलेक्शन 401 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।

दूसरे रविवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड अभी तक ‘गदर 2’ के नाम था। सनी देओल की फिल्म ने दूसरे संडे को बॉक्स ऑफिस पर 39 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। 34.5 करोड़ के साथ ‘बाहुबली 2’ और 34.2 करोड़ के साथ शाहरुख खान की जवान, इसके बाद थीं। मगर बॉक्स ऑफिस पर दूसरे संडे को 44 करोड़ कमाकर ‘Stree 2’ ने इन सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इंडिया में ही नहीं, ओवरसीज मार्केट में भी ‘Stree 2’ का बिजनेस दमदार चल रहा है। शनिवार तक इंडिया में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 426 करोड़ रुपये और विदेशों में 78.5 करोड़ रुपये पहुंच चुका था। यानी 10 दिन में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस 505 करोड़ रुपये हो गया था। संडे के अनुमान जोड़ दें तो 11 दिन में ‘स्त्री 2’ वर्ल्डवाइड 560 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है।

Tags: Stree 2Stree 2 box office collectionStree 2 horror movie
Previous Post

ठाकुर जी की अद्भुत छवि को अपलक निहारते रहे सीएम योगी, विधिवत की पूजा-अर्चना

Next Post

दूसरी बार दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन, अटकलों का बाजार गर्म

Writer D

Writer D

Related Posts

Raja Shivaji
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये

06/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Riteish Deshmukh
Entertainment

राजा शिवाजी को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया पर Riteish Deshmukh का बड़ा बयान

06/05/2026
Raghav Juyal Komal Pawaskar
Entertainment

‘इकाई’ में Raghav Juyal और Komal Pawaskar की नई जोड़ी बनी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत

04/05/2026
Main Slider

Tamil Nadu Elections 2026 : TVK की बढ़त पर फिल्मी सितारों ने Vijay को दी बधाई

04/05/2026
Next Post
Champai Soren

दूसरी बार दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन, अटकलों का बाजार गर्म

यह भी पढ़ें

Murder

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

20/06/2024

चीन से गतिरोध के सवाल पर विदेश मंत्री बोले- मैं नहीं करूंगा भविष्‍यवाणी

12/12/2020
Eye Makeup

इन तरीकों से लगाए परफेक्ट आईशैडो, आंखें दिखेंगी बेहद खूबसूरत

15/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version