• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साइबर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए हो कड़ी कार्रवाई

Writer D by Writer D
09/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
cyber crime

Cyber crime

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार ने साइबर अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाय।

राज्य के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने आज यहां साइबर अपराधों की रोकथाम से सम्बन्धित समीक्षा बैठक की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि साइबर अपराधियों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाय। वर्तमान में साइबर अपराधियों द्वारा अपराध के नये-नये तरीके अपनाये जा रहे हैं जैसे- प्रधानमंत्री केयर फंड के नाम पर धोखाधड़ी, रोजमर्रा के सामान की ऑनलाइन डिलीवरी व उक्त महामारी से राहत दिलाने के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से सम्बन्धित धोखाधड़ी इत्यादि पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जाय।

नाम किसान कानून लेकिन सारा फायदा अरबपति मित्रों का : लल्लू

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में प्रदेश में घटित साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए साइबर क्राइम थाना लखनऊ व साइबर क्राइम थाना गौतमबुद्धनगर के अतिरिक्त 16 परिक्षेत्रीय मुख्यालयों पर एक-एक साइबर क्राइम थाने की स्थापना की गयी है। साइबर क्राइम पुलिस थानों का प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से कराया जाय। साथ ही पुलिस थानों को सुचारू रूप से संचालन के लिए आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था यथाशीघ्र किये जाने के निर्देश दिये गये है।

दाह संस्कार से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, एक की मौत

बैठक में बताया कि इन परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम पुलिस थानों में साइबर अपराधों से सम्बंधित जटिल प्रकार के अभियोग पंजीकृत किये जाते हैं तथा स्थानांतरित अभियोगों की विवेचना भी की जाती है। वर्तमान में नवसृजित परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम पुलिस थाना आगरा-11, अलीगढ-06, प्रयागराज-11, चित्रकूट धाम बांदा-02, बरेली-09, मुरादाबाद-19, गोरखपुर-08, बस्ती-05, देवीपाटन गोण्डा-03, कानपुर-13, झांसी-05, अयोध्या-08, लखनऊ-29, गौतमबुद्धनगर (मेरठ)-22, सहारनपुर-5, आजमगढ-10, मिर्जापुर-05 व वाराणसी-14 कुल-184 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

श्री अवस्थी ने बताया कि साइबर क्राइम की विवेचना एवं जांच मे आ रही जटिल समस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता में वृद्वि के लिए साइबर क्राइम इकाई द्वारा एक दिवसीय साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमे साइबर/फॉरेन्सिक विशेषज्ञों द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के साइबर सेल प्रभारी अधिकारी/कर्मचारीगण (लगभग 450) को प्रशिक्षित किया गया। प्रदेश में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर क्राइम के पंजीकरण, विवेचना, पयवेक्षण, अभियोजन एवं न्यायालय में विचारण के लिए थाना, जिला एवं जोन स्तर पर अपराध की श्रेणियों के अनुसार प्रथम व द्वितीय चरण में साइबर क्राइम टीमों का गठन किया गया है।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम राम कुमार, गृह सचिव भगवान स्वरूप, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags: crime 24ghante online.comcrime newscrime news in hindiCyber crimelatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindi
Previous Post

नाम किसान कानून लेकिन सारा फायदा अरबपति मित्रों का : लल्लू

Next Post

सारा अली खान ने शेयर किया अपना फिटनेस सीक्रे

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
sara ali khan

सारा अली खान ने शेयर किया अपना फिटनेस सीक्रे

यह भी पढ़ें

Are You Dead App

Are You Dead? ऐप हर कोई कर रहा डाउनलोड, जानें क्यों हो रहा है पॉपुलर

19/01/2026
Mumbai Indians players got special charter plane to go home

मुंबई इंडियंस के खिलाडियों को मिला घर जाने के लिए स्पेशल चार्टर प्लेन

07/05/2021
accident

ट्रक ने मारी स्कूटी में जोरदार टक्कर, छात्रा की दर्दनाक मौत

09/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version