• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान समर्थन में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार

Writer D by Writer D
14/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
SP supports farmers

सपा का प्रदर्शन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कृषि बिल के खिलाफ जारी किसान आंदोलन पर आक्रोशित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आह्वान पर कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक हुई, जिसके बाद पुलिस ने सैकड़ों नेता और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

मथुरा में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। पुलिस और सपा कार्यकर्ताओ में भिड़ंत हुई। जिसके बाद पुलिस ने एक दर्जन से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

जौनपुर में सपा के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर समेत 50 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद जौनपुर समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। किसान आंदोलन को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान पुलिस और सपा के लोगों में जोरदार धक्का मुक्की हुई।

भाजपा नेता समेत 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जानें पूरा मामला

हरदोई जिले में सपा एमएलसी राजपाल कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राज्यपाल कश्यप धरना प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। सण्डीला में पुलिस के रोकने के बाद सड़क पर धरना पर बैठे। पुलिस जबरदस्ती उठाकर गाड़ी में बैठकर गेस्ट हाउस ले गयी। राजपाल कश्यप ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत से बदतर है भाजपा सरकार। कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में किया गया तब्दील।

हाथरस में किसान आंदोलन को लेकर सपा के कार्यकर्ता को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में धरने के लिए सपाई जा रहे थे। राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया।

सोमवती अमावस्या पर मंदाकिनी में दो लाख श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

लखीमपुर खीरी में आज सपा ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी थी। उसी को लेकर लखीमपुर खीरी में विलोबी हाल में सपाइयों ने जमकर आंदोलन किया। एक तरफ तो सफाई किसानों का दुख दर्द बांटने आए थे, लेकिन आंदोलन के दौरान खुद सपाई किसानों का दर्द भूल गए। आंदोलन को ही सेल्फी प्वाइंट बनाने में लग गए। सपाइयों ने पुलिस की गिरफ्तारी के दौरान सेल्फी लेने का कार्यक्रम शुरु कर दिया जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

मऊ जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सहित 40 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय को गिरफ्तार किया गया। बिना अनुमति के किसान आंदोलन के समर्थन में निकाला था जुलूस. एसपी की मौजूदगी में हुई सबकी गिरफ्तारी।

Tags: farmer protest Newskisan andolan newslatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in HindiSamajwadi partyup newsup news in hindi
Previous Post

भाजपा नेता समेत 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सपा-बसपा सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं, हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी: हंसराज विश्वकर्मा

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ग्रेटर नोएडा में सजेगा मुरादाबाद का संसार, 78 स्टॉलों पर दिखेगी पीतल के उत्पादों की चमक और नए हुनर की धमक

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Main Slider

प्रेरणा स्थल पर जले आशीर्वाद के दीये, सीएम योगी ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान

17/09/2026
Next Post
Jitan Ram Manjhi

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

यह भी पढ़ें

Radha Ashtami

कब है राधा अष्टमी, जानें डेट, पूजा-विधि व महत्व

02/09/2024
financial literacy for women

महिलाओं को आर्थिक रूप से साक्षर बनाना चाहती हैं निसारी महेश

10/09/2020

होल्गर ने अपने नाम किया बवेरियन टेनिस चैंपियनशिप का खिताब

02/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version