• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस देश में सैन्य तख्ता पलट का कड़ा विरोध, सात प्रदर्शनकारियों की मौत

Writer D by Writer D
26/10/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूडान की सेना ने तख्ता पलट कर देश की कमान अपने हाथों में ले ली है। इसके बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राजधानी खार्तूम की सड़कों पर उतर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैनिकों के साथ टकराव में अभी तक सात प्रदर्शनकारियों की जान चली गयी है और 140 लोगों के घायल होने की खबर है।

सूडान की सेना ने एक दिन पूर्व सोमवार को देश के प्रधानमंत्री अब्दल्लाह हामदोक सहित अंतरिम सरकार के कई मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में सूडान के सैन्य तख्ता पलट पर चर्चा की संभावना है। उधर, व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता करीन जीन ने कहा कि सैन्य कार्यवाही को हम अस्वीकार करते हैं और प्रधानमंत्री सहित नजरबंद किये गए अन्य सभी नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग करते हैं।

तेजी से हुए घटनाक्रम में सरकारी टीवी और रेडियो मुख्यालयों को सेना ने कब्जे में ले लिया था। देश में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गयी। खार्तूम एयरपोर्ट को बंद कर उड़ानें निरस्त कर दी गयीं। उसके बाद जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टीवी संदेश में देश की सत्तारूढ़ स्वायत्तशासी परिषद् एवं प्रधानमंत्री अब्दल्लाह हामदोक के नेतृत्व वाली सरकार को भंग करने की घोषणा की।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें अपने शहर के रेट

सैन्य तख्तापलट से नाराज बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर इसका कड़ा विरोध किया। इस दौरान जगह-जगह प्रदर्शनकारियों एवं सैन्यकर्मियों में टकराव की खबरें हैं। इस संघरर्ष में कई प्रदर्शनकारी गोलियों के शिकार हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से सूडान पर राज कर रहे उमर अल बशीर को दो साल पहले सत्ता से हटाकर अंतरिम सरकार अस्तित्व में आई थी। उसी समय से सेना और सरकार के बीच टकराव के हालात चल रहे थे।

Tags: # world news24ghanteonline.cominternational NewsLatest Breaking NewsSudan
Previous Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें अपने शहर के रेट

Next Post

अरविंद केजरीवाल ने हनुमान गढ़ी मंदिर में लगाई हाजरी, देश के कल्याण की कामना की

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
Next Post

अरविंद केजरीवाल ने हनुमान गढ़ी मंदिर में लगाई हाजरी, देश के कल्याण की कामना की

यह भी पढ़ें

Horoscope

13 अक्टूबर राशिफल: आज इन जातकों को हो सकता है धनलाभ

13/10/2022
Prof Himanshu

ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सन्यासियों ने किया था पहला प्रतिरोध : प्रो हिमांशु

25/08/2022

कांग्रेस ने दिया खुशी दुबे की मां और शायर मुनव्वर राणा की बेटी को टिकट

31/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version