• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ विश्वविद्यालय में देर रात बवाल, एडिशनल प्रॉक्टर को कहे अपशब्द

Writer D by Writer D
13/03/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Lucknow University

Lucknow University

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) का न्यू कैंपस अखाड़ा बनता जा रहा है। 10-11 की देर रात जहां एलएलएम के छात्र वॉलीबाल खेल रहे थे वहीं एडिशनल प्रॉक्टर को अपशब्द भी कहे। जिसे लेकर नोकझोंक भी हुई। बीच-बीच में जयश्री राम के नारे भी लगाए जा रहे थे। इस मामले में छह छात्रों को नोटिस जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, उक्त तिथि को रात लगभग 12 बजे कई छात्र परिसर में वॉलीबाल खेल रहे थे। साथ ही नारेबाजी व एडिशनल प्रॉक्टर को लेकर अपशब्द भी कह रहे थे। जिसकी आवाज शिक्षकों के आवास तक पहुंच रही थी। शिक्षकों ने इसकी जानकारी एडिशनल प्रॉक्टर व प्रोवोस्ट को दी। वे मौके पर पहुंचे तो कुछ छात्र जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। शिक्षकों ने नाराजगी जताई और सभी को छात्रावास में जाने को कहा। इसे लेकर नोकझोंक भी हुई।

लखनऊ विश्वविद्यालय के सुभाष हॉस्टल के बाहर बम धमाका, छात्रों में दहशत

अगले दिन आधा दर्जन एलएलएम छात्रों को एडिशनल प्रॉक्टर की ओर से नोटिस जारी किया गया, जिसमें कहा गया है कि छात्रों की ओर से आधी रात हुड़दंग किया जा रहा था। इसमें बाहरी छात्र भी थे। मना करने पर भी वे नहीं माने और अभद्रता करने के साथ ही उच्च अधिकारियों के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। जब छात्र छात्रावास में अंदर गए तो भी छत पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे थे। यह नियमानुसार गलत है। तीन दिन में इस बारे में जवाब दाखिल करें, अन्यथा कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी तरफ छात्रों का कहना है कि वे जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे, जिसकी वजह से उनको नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के चार पूर्व छात्रों का ISS में हुआ चयन, कुलपति ने दी बधाई

लविवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर छात्रों से जवाब मांगा गया है। उनका जवाब मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Lucknow Newslucknow universityup news
Previous Post

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साप्ताहिक अंकराशि किन के लिए लाभदायक

Next Post

कल है अमालिका एकादशी, जाने क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Next Post
Amalika Ekadashi

कल है अमालिका एकादशी, जाने क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

यह भी पढ़ें

Terrorists

हिंदू दंपति के घर में घुसे आतंकियों ने मांगा खाना, पति ने किया ये काम…

31/03/2025
Sunil Grover thanked the fans after the good response to 'Sunflower'

‘सनफ्लॉवर’ के अच्छे रेस्पॉन्स के बाद सुनील ग्रोवर ने फैंस को कहा शुक्रिया

24/06/2021
Transfer

योगी सरकार ने बादल दीये 42 ASP, देखें पूरी लिस्ट

09/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version