• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में सम्मानित हुईं प्रतिभाएं, छात्र-छात्राओं और ग्राम प्रधानों ने सीएम योगी का जताया आभार

Writer D by Writer D
05/06/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Students and village heads expressed their gratitude to CM Yogi.

Students and village heads expressed their gratitude to CM Yogi.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर मजबूत करते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक दिन में 5 करोड़ पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोगो डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर छात्र-छात्राओं और ग्राम प्रधानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने के साथ ही उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। 

थैंक्यू मुख्यमंत्री जी- सुंबुल फातिमा, छात्रा-

लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों में ललितपुर की कक्षा सात की छात्रा माही रजा ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने उन्हें 50 हजार रुपये का चेक सौंपा है। वहीं कन्नौज की कक्षा पांच की छात्रा सुंबुल फातिमा को मुख्यमंत्री ने द्वितीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये का चेक सौंपा है। सुंबुल फातिमा ने बताया कि मुख्यमंत्री जी से सम्मान पाकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को थैंक्यू बोला है। 

मुख्यमंत्री जी से मिलकर बहुत खुश हूं- श्रद्धा त्रिपाठी, छात्रा-

इसी प्रतियोगिता में मिर्जापुर की कक्षा दस की छात्रा श्रद्धा त्रिपाठी को तृतीय पुरस्कार मिला है। छात्रा श्रद्धा त्रिपाठी ने बताया कि आज मुख्यमंत्री जी से मिलकर हमें बहुत अच्छा लगा है और उनसे मिलकर बहुत खुश हूं। श्रद्धा ने बताया कि लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के लिए उन्हें तृतीय स्थान मिला है। 

कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया है। अजय कुमार दुबे को प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये, सृष्टि शुक्ला को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये और सुधाकर को तृतीय पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।

छात्रों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी-

लखीमपुर खीरी जिले की रहने वाली सृष्टि शुक्ला ने बताया कि उसने शकुंतला विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया था। जिसमें उन्हें द्वितीय स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने मुझे सम्मानित किया है, इसके लिए मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। 

ग्राम प्रधान बोले- कार्यक्रम में आकर बहुत अच्छा लगा-

कार्यक्रम में आर्द्रभूमि में अधिसूचना को हस्तगत करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। बाराबंकी जिले के ग्राम प्रधान राजकिशोर वर्मा ने बताया कि वेटलैंड झील घोषित करवाने के लिए मुख्यमंत्री जी ने सम्मानित किया है।  जिसके लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद। 

सम्मानित किए गए ग्राम प्रधानों ने बताया कि उन्हें कार्यक्रम में आकर बहुत अच्छा लगा है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का जन्मदिन है, वह शतायु हों और जनहित के कार्य करते रहें। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया है। जिसमें बाराबंकी के राजकिशोर वर्मा के अलावा चित्रकूट के मंटू सिंह, अयोध्या के मंशाराम, बाराबंकी के सुशील कुमार सिंह, फर्रुखाबाद के हरेंद्र सिंह और चंदौली की अनीता देवी को सम्मानित किया गया है।

Tags: cm yogi
Previous Post

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Next Post

अयोध्या में आधुनिक आतिथ्य का बेहतरीन उदाहरण बनेगा अति विशिष्ट अतिथि गृह

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

गंभीर बीमारियों के इलाज में भरपूर मदद करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

23/07/2026
CM Yogi to attend Shri Ram Katha.
Main Slider

श्रीगोरखनाथ मंदिर में भव्य श्रीरामकथा गुरुवार से, सीएम योगी भी होंगे सम्मिलित

22/07/2026
Mining revenue crosses ₹30,000 crore mark in 9 years.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सख्ती और निरंतर निगरानी का असरः 9 साल में खनन राजस्व 30 हजार करोड़ रुपये के पार

22/07/2026
UP emerges as the country's electronics powerhouse.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी बना देश का इलेक्ट्रॉनिक्स पावरहाउस

22/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की अगुवाई में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान

22/07/2026
Next Post
Guest House

अयोध्या में आधुनिक आतिथ्य का बेहतरीन उदाहरण बनेगा अति विशिष्ट अतिथि गृह

यह भी पढ़ें

Dead Bodies

दो दिन से गायब युवक का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका

20/06/2022
akhilesh yadav

पदयात्रा में जाने से पहले अखिलेश का आवास एरिया सील, भारी पुलिस बल तैनात

07/12/2020
माउथवॉश

मुंह की बदबू को दूर करेगा होम मेड माउथवॉश, ऐसे करें इस्तेमाल

23/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version