• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज बसंत पंचमी पर विद्यार्थी करें ये उपाय, ज्ञान में होगी बढ़ोत्तरी

Writer D by Writer D
26/01/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Basant Panchami

Basant Panchami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी (Basant Panchami) का त्योहार मनाया जाता है। बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित होता है और इस दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। माता सरस्वती को ज्ञान, संगीत, कला, विज्ञान और शिल्प-कला की देवी माना जाता है। इस दिन को श्री पंचमी और सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। बसंत पंचमी के दिन किसी भी समय सरस्वती पूजा की जा सकती है लेकिन पूर्वाह्न का समय पूजा के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।

ज्योतिषविद्या के अनुसार बसंत पंचमी (Basant Panchami) का दिन सभी शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसी कारण से बसंत पंचमी का दिन अबूझ मुहूर्त के नाम से प्रसिद्ध है और नवीन कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम माना जाता है।

बसंत पंचमी (Basant Panchami) के दिन स्कूलों में भी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। विद्यार्थियों के लिए यह दिन काफी खास माना जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से  बुद्धि व ज्ञान का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में बसंत पंचमी के दिन विद्यार्थियों को कुछ उपायों को जरूर करने चाहिए। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

बसंत पंचमी (Basant Panchami) के दिन स्टूडेंट्स जरूर करें ये काम

– बसंत पंचमी के दिन किसी जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जुड़ी चीजें दान करना चाहिए।

– इस दिन किताबों की पूजा कर उनपर मोरपंख रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे एकाग्रता बढ़ती है।

– बसंत पंचमी के दिन पीले वास्त्र धारण करने चाहिए। साथ ही मां सरस्वती की पूजा पीले और सफेद रंग के फूलों के साथ करनी चाहिए।

– बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के मंत्रों का जाप करें। इससे माता प्रसन्न होती हैं।

– मां सरस्वती को बूंदी बेहद पसंद होती है ऐसे में देवी मां को बूंदी का प्रसाद चढ़ाने से ज्ञान प्राप्ति में आने वाली बाधा दूर होती है।

– सरस्वती पूजा में पेन और कॉपी जरूर शामिल करें, इससे बुध की स्थिति अनुकूल होती है जिससे बुद्धि बढ़ती है।

– अगर आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता तो बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को हरे रंग के फल चढ़ाएं। इसके अलावा बच्चा जिस कमरे में पढ़ाई करता है, वहां मां सरस्वती की तस्वीर लगाएं।

– अगर आपको उच्च शिक्षा लेने में किसी तरह की परेशानी आ रही है तो आपको माता सरस्वती के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए । ये है मंत्र- ‘ऊं ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं सरस्वत्यै नमः’

बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर करें ये उपाय

– अगर आपके बच्चे की वाणी स्पष्ठ नहीं  है तो बसंत पंचमी के दिन उसकी जीभ पर चांदी की सलाई से ओम की आकृति बनाएं, इससे वामी दोष से मुक्ति मिलती है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक,  मां सरस्वती के वीणा के मधुर ध्वनि से सृष्टि के समस्त जीव-जन्तुओं को वाणी की प्राप्ति हुई।

– अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो बसंत पंचमी के दिन अपने बच्चे से पीले रंग का फूल और हरे रंग का फल मां सरस्वती को अर्पित करवाएं।

– बसंत पंचमी के दिन सरस्वती मां की पूजा करते समय केसर और पीले चंदन का उपयोग जरूर करें।

सरस्वती मंत्र

संपूर्ण मंत्र

ओम ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः

मूल मंत्र

ओम ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः

विघ्न-बाधाओं का नाश करने वाला मंत्र

ऐं ह्रीं श्रीं अंतरिक्ष सरस्वती परम रक्षिणी।

मम सर्व विघ्न बाधा निवारय निवारय स्वाहा..

Tags: "Vasant panchamiBasant Panchami celebrationbasant panchami kab ki haibasant panchami muhurtBsant PanchamiBsant Panchami 2023
Previous Post

सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत

Next Post

धर्मशाला की खुदाई के दौरान एक साथ गिरे तीन मकान और मंदिर, बच्ची की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि के पहले दिन कब करें घटस्थापना? जानें दोनों शुभ मुहूर्त

10/10/2026
Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Next Post
Houses Fell

धर्मशाला की खुदाई के दौरान एक साथ गिरे तीन मकान और मंदिर, बच्ची की मौत

यह भी पढ़ें

वाह रे! यूपी पुलिस

वाह रे! यूपी पुलिस एटा माल खाने से शराब गायब, थानेदार समेत दो निलंबित

12/03/2021
CM Yogi- PM Modi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

26/09/2026
राफेल विमान

राफेल विमान की अंबाला एयरबेस पर लैंडिंग, वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने किया स्वागत

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version