• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ओम प्रकाश राजभर को झटका, सुभासपा राष्ट्रीय सचिव समेत कई नेता निषाद पार्टी में शामिल

Writer D by Writer D
04/03/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Nishad Party

Subhaspa National Secretary joins the Nishad party

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Subhaspa) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को पार्टी पदाधिकारियों ने गहरा झटका दिया है। शनिवार को पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता निषाद पार्टी (Nishad Party) में शामिल हो गए। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद ने विक्रमादित्य मार्ग स्थित सरकारी आवास पर सुभासपा छोड़कर आए पदाधिकारियों को अपने दल की सदस्यता दिलाई।

निषाद पार्टी (Nishad Party) अध्यक्ष ने कहा कि सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पार्टी की नीति और सिद्धान्तों से भटक गए हैं। उन्होंने कहा कि एक निजी यूट्यूब चैनल पर ओमप्रकाश राजभर के सुपुत्र अरुण राजभर द्वारा कश्यप समाज को भिखमंगा कहकर बार-बार संबोधन से कश्यप, निषाद, केवट, मल्लाह, बिंद समेत अन्य सभी जातियां आहत हुई हैं। डॉ संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं, समाज में द्वेषता फैलाने वालों को जनता 2024 में सबक जरूर सिखाएगी।

रमाकांत कश्यप ने कहा कि वो और उनके साथी बीते कई दिनों से लगातार सुभासपा प्रमुख से देश की महान विभूतियों पर की जा रही टिप्पणी को रोकने और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने की मांग करते आ रहे हैं। किंतु सामाजिक समरसता तो दूर की बात है हमारे समाज में जन्मे ऋषि-मुनियों को गाली देने की परम्परा शुरू कर दी है।

अरुण राजभर को समझना होगा की महार्षि कश्यप एक वैदिक ऋषि थे। वह सप्त ऋषियों में से एक ऋषि हैं महर्षि कश्यप और हम उनके वंशज होने के नाते हम अपने कुल का अपमान व अपमानित करने वालों के साथ एक पल साथ भी नहीं रह सकते। इसी के चलते हम सब आज सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं।

इन्होंने ली निषाद पार्टी (Nishad Party) की सदस्यता

निषाद पार्टी सुप्रीमो की मौजूदगी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के रमाकांत कश्यप (राष्ट्रीय सचिव, सुभासपा), सीपी निषाद (प्रदेश उपाध्यक्ष, सुभासपा), विवेक शर्मा (प्रदेश महासचिव, सुभासपा) के साथ रविन्द्र यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उप्र), सहदेव प्रजापति (मंडल कोऑर्डिनेटर, कानपुर मंडल), सूरज कश्यप (जिला युवा मंच अध्यक्ष, औरैया), अंशु कठेरिया (मंडल संगठन मंत्री), रामकान्ति (मंडल उपाध्यक्ष), सुमन कुमारी (जिलाध्यक्ष औरैया), प्रेम देवी (जिला अध्यक्ष, कानपुर देहात), उषा देवी (जिला उपाध्यक्ष औरैया), राजेश कुमार (जिला उपाध्यक्ष कानपुर देहात) समेत कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सुभासपा प्रमुख और बेटे के समाज बांटने वाले बायन से आहत होकर इस्तीफा देकर निषाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Tags: Nishad Party
Previous Post

‘पठान’ के सामने ढेर हुआ ‘बाहुबली 2’, बनी हाईएस्ट ग्रॉसर हिन्दी फिल्म

Next Post

Amazon Holi Sale में मिल रहा बंपर डिस्काउंट, सस्ते में खरीद सकते हैं AC

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
Amazon

Amazon Holi Sale में मिल रहा बंपर डिस्काउंट, सस्ते में खरीद सकते हैं AC

यह भी पढ़ें

Major plane accident averted at US airport

US में विमान हादसा टला, बाल-बाल बची यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल टीम की जान

31/12/2024

स्वास्थ्य महकमे में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं : बृजेश पाठक

02/04/2022
korea open

ओहोरी को हराकर पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में

07/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version