• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने मीका को भेजा लीगल नोटिस, जैकलीन से है कनेक्शन

Writer D by Writer D
05/10/2023
in मनोरंजन
0
Sukesh Chandrashekhar sent legal notice to Mika

Sukesh Chandrashekhar sent legal notice to Mika

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) जेल से ही एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandes) को कई बार खत लिख चुके हैं। उनके इन खतों में जैकलीन को लेकर उनकी दीवानगी साफ जाहिर होती है। वहीं अब सुकेश ने एक ऐसा काम किया है जिसपर यकीन करना मुश्किल है। क्योंकि सुकेश (Sukesh Chandrashekhar) ने जैकलीन की इंस्टाग्राम फोटो पर एक कमेंट करने पर फेमस सिंगर-म्यूजिशियन मीका सिंह को कानूनी नोटिस भेज दिया है।

हाल में ही जैकलीन फर्नांडिस ने हॉलीवुड एक्टर जीन-क्लाउड वान डेम के साथ तस्वीर पोस्ट की थी। इस फोटो पर मीका सिंह (Mika Singh) ने अजीबोगरीब कमेंट किया था। जिसे लेकर सुकेश (Sukesh Chandrashekhar) ने अब मीका सिंह को चेतावनी दे डाली है। बता दें कि, मीका ने जैकलीन फर्नांडिस और हॉलीवुड एक्टर जीन-क्लाउड की फोटो पर लिखा था, ‘आप बहुत सुंदर लग रही हैं…, वह #सुकेश से कहीं बेहतर हैं…।’ इस विवादस्पद टिप्पणी के कुछ देर बाद ही मीका सिंह ने अपने कमेंट को डिलीट कर दिया था। हालांकि तब तक मीका सिंह का ये पोस्ट वायरल हो गया था।

Mika Singh Shares Jacqueline Fernandez's Photo With Jean-Claude Van Damme, Tweets 'Much Better Than Sukesh'

अब मीका सिंह को जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने चेतावनी दी है और लीगल नोटिस भी भेजा है। सुकेश के वकील अनंत मलिक ने नोटिस में कहा है, ‘आपके बयान ने हमारे क्लाइंट के चरित्र और व्यक्तित्व के बारे में व्यापक सार्वजनिक चर्चा शुरू कर दी है, जिससे उन्हें मीडिया के सवालों का सामना करना पड़ा है। यह स्थिति उनके मौजूदा संकट को बढ़ा रही है और लगातार मीडिया ट्रायल के कारण महत्वपूर्ण चुनौतियां खड़ी कर रही है”। “हमारा मुवक्किल एक प्रतिष्ठित व्यक्ति है और भारतीय फिल्म उद्योग, विभिन्न व्यावसायिक घरानों और राजनीतिक हलकों में उसकी साख है। वह राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर सद्भावना और प्रतिष्ठा रखते हैं। आप स्वयं बॉलीवुड उद्योग के सदस्य होने के नाते इस क्षेत्र में अपना नाम बनाने के लिए किए जाने वाले संघर्षों से अच्छी तरह परिचित हैं। हालांकि, आपकी टिप्पणी ने न केवल हमारे मुवक्किल की छवि खराब की है, बल्कि उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाला है।”

नोटिस में कहा गया है, “आपको यह स्पष्ट किया जा रहा है कि इस तरह हमारे मुवक्किल को बदनाम करने और उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए आपकी ओर से यह जानबूझकर किया गया एक हताशापूर्ण कार्य है और हमारा ग्राहक इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा। इसलिए, आपको सूचित किया जाता है कि अपनी अपमानजनक टिप्पणी से आपने मानहानि का गंभीर आपराधिक अपराध किया है, और इसलिए अन्य बातों के अलावा, भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 499/500 के प्रावधानों के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है।”

इसमें आगे कहा गया है, “आपको (मीका को) निर्देश दिया जाता है कि आप तुरंत हमारे मुवक्किल से बिना शर्त माफी मांगें, किसी भी तरह के झूठे व अपमानजनक बयान देना बंद करें और हमारे मुवक्किल को और अधिक परेशान करने से बचें।”

Tags: bollywood gossipsJacqueline FernandesMika SinghSukesh Chandrasekhar
Previous Post

भारत के पहले आदिवासी बिशप का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Next Post

संजय सिंह के बाद ये नेता-मंत्री ED की रडार पर, इन राज्यों में एक साथ छापेमारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Next Post
Raid

संजय सिंह के बाद ये नेता-मंत्री ED की रडार पर, इन राज्यों में एक साथ छापेमारी

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की दी बधाई

07/11/2024
Rajan Tiwari

माफिया राजन तिवारी की जेल हुई ट्रांसफर, गोरखपुर से फतेहगढ़ जेल भेजा गया

21/08/2022
Digital India

सीएम योगी की डिजिटल क्रांति से जुड़ रहे युवा आंत्रप्रेन्योर

17/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version