• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
18/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक सुखदेव राजभर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार शाम यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 70 वर्ष के थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत तमाम राजनीतिक हस्तियों ने श्री राजभर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

आजमगढ़ जिले की दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखदेव राजभर ने हाल ही में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुये बसपा से किनारा कर लिया था।

श्री योगी ने ट्वीट किया “ उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं माननीय विधायक श्री सुखदेव राजभर जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा “ अत्यंत दु:खद। यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनेता श्री सुखदेव राजभर जी का निधन अपूरणीय क्षति। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना, दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान!

‘सामाजिक न्याय’ को समर्पित आप का राजनीतिक जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा। विनम्र श्रद्धांजलि।”

पांच सितम्बर 1951 को आजमगढ़ जिले के बडगहन गांव में जन्मे श्री राजभर ने पांच बार विधानसभा की दहलीज लांघी। वह लालगंज क्षेत्र से तीन बार और दो बार दीदारगंज क्षेत्र के विधायक चुने गये। मायावती सरकार के कार्यकाल में वह 2007-2012 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रहे।

उन्होने लालगंज विधानसभा चुनाव से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और मात्र 24 मतों से जीत हासिल की। इसके बाद वह 2002,2007 में उन्होने चुनाव जीता मगर 2012 में उन्हे सपा उम्मीदवार के हाथों हार का सामना करना पडा। वर्ष 2017 के चुनाव में उन्होने पिछली हार का बदला लेते हुये एक बार फिर दीदारगंज का प्रतिनिधित्व किया था। वह बसपा में पार्टी संगठन और सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

हाल ही में उन्होने बसपा से किनारा कर लिया था जिसके बाद उनके सपा में शामिल होने के कयास लगाये जा रहे थे। उन्होने अपने पुत्र कमलाकांत को सपा की सदस्यता दिलायी थी। उनका एक पत्र वायरल हुआ था जिसमें लिखा था कि उन्होने हमेशा शोषित, वंचित, दलित और पिछड़े वर्ग के हक की लड़ाई लड़ी है। वर्तमान परिस्थितियों में इस वर्ग के हक की आवाज को दबाया जा रहा है। ऐसे में बहुजन मूवमेंट और सामाजिक न्याय कमजोर पड़ रहा है। स्वास्थ्य ठीक न होने से समाज की लड़ाई में समुचित योगदान नहीं दे पा रहा हैं।

Tags: akhilesh yadavbspcm yogiLucknow Newssukhdev rajbhar
Previous Post

सीएम योगी ने ईद-ए-मिलादुन नबी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Next Post

ऐसा क्या हो गया की युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Next Post
suicide

ऐसा क्या हो गया की युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

यह भी पढ़ें

BPSC

BPSC 71st Prelims एग्जाम की गाइडलाइन जारी, इस दिन होगा परीक्षा

11/09/2025
Corona

यूपी में कोरोना के 1.86 लाख नए केस, लखनऊ में 4566 संक्रमित

26/04/2021
petrol prices increased

उच्च शिक्षण संस्थानों में जब पढ़ाई ही नहीं हुई तो परीक्षा किस बात की?

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version