• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पप्पू यादव के समर्थकों ने पुलिस काफिले पर किया हमला, कई जगह हुए बवाल

Writer D by Writer D
11/05/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pappu yadav arrested

pappu yadav arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जन अधिकार पार्टी (JAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी बिहार पुलिस के लिए मुसीबत बन गई है। पप्पू यादव के समर्थकों ने आज मंगलवार को पुलिस काफिले पर हमला कर दिया। समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प की भी खबर है।

बिहार के हाजीपुर में पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद भारी बवाल हो गया। पटना में गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम पप्पू यादव को पटना से लेकर मधेपुरा के लिए निकली थी लेकिन पप्पू यादव को ले जा रही पुलिस टीम को उनके समर्थकों ने नेशनल हाईवे (NH) पर घेर लिया और हमला कर दिया।

हाजीपुर में नेशनल हाईवे पर पप्पू यादव को ले जा रही पुलिस काफिले को समर्थकों ने बैरिकेटिंग लगा रोकने की कोशिश की। पुलिस की गाड़ियों के आगे समर्थक लेटते दिखे तो कई समर्थक पुलिस की गाड़ी के ऊपर चढ़ गए।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम पप्पू यादव को लेकर आगे निकल पाई। पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर उनके समर्थक जगह-जगह बवाल कर रहे हैं।

इससे पहले जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया. पप्पू यादव ने खुद ट्वीट करके गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि मुझे गिरफ्तार कर पटना के गांधी मैदान थाना लाया गया है। पिछले दिनों ही पप्पू यादव ने बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के एंबुलेंस को लेकर सवाल उठाया था।

पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अपने एक और ट्वीट करके कहा था, ‘कोरोना काल में जिंदगियां बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रख जूझना अपराध है, तो हां मैं अपराधी हूं, PM साहब, CM साहब, दे दो फांसी, या, भेज दो जेल, झुकूंगा नहीं, रुकूंगा नहीं, लोगों को बचाऊंगा, बेईमानों को बेनकाब करता रहूंगा!’

गिरफ्तारी पर राज्य के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने अपनी ही सरकार को घेरा और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई जनप्रतिनिधि अगर दिन-रात जनता की सेवा करे और उसके एवज में उसे गिरफ़्तार किया जाए तो ऐसी घटना मानवता के लिए खतरनाक है, ऐसे मामलों की पहले न्यायिक जांच हो तब ही कोई कारवाई होनी चाहिए नहीं तो जन आक्रोश होना लाज़मी है।

इससे पहले पूर्व सांसद पप्पू यादव को लॉकडाउन उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुडी के सांसद निधि से खरीदी गई एंबुलेंस की पोल खुलने के बाद सारण के अमनौर में पप्पू यादव के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था।

पप्पू यादव के खिलाफ अमनौर के अंचलाधिकारी ने लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में रविवार को अमनौर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में पप्पू पर विश्वप्रभा सामुदायिक केंद्र में काफिले के साथ पहुंचकर लॉकडाउन का उल्लंघन का आरोप लगाया गया। इससे पहले पिछले हफ्ते शनिवार को पप्पू यादव पर एंबुलेंस में तोड़फोड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया था।

Tags: bihar newspappu yadav
Previous Post

दोस्त की निर्मम हत्या करने वाला हत्यारोपी युवक गिरफ्तार

Next Post

टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, साथी घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
Next Post

टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, साथी घायल

यह भी पढ़ें

Saral App

‘सरल एप’ को डाउनलोड ना करना बीजेपी नेताओं को पड़ सकता है भारी

13/07/2023
Laws

‘रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने पर सजा’, अमित शाह ने पेश किया CRPC संशोधन बिल

11/08/2023

सांसद और जिला प्रशासन ने मदद के लिए नकारा तब सोनू सूद ने मदद का हाथ बढ़ाया

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version