• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्वे : बिहार में बीजेपी बनेगी सबसे पार्टी, जानें किसको मिलेगी कितनी सीटें?

Desk by Desk
24/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार में बीजेपी बनेगी सबसे पार्टी BJP will become the most party in Bihar

बिहार में बीजेपी बनेगी सबसे पार्टी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा में अगली सरकार किसकी बनेगी,यह तो 10 नवंबर को ही साफ हो पाएगा, लेकिन एक और ओपिनियन पोल के मुताबिक बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।

ABP CVoter के ताजा ओपिनियन पोल के मुताबिक, 243 सीटों वाले विधानसभा में एनडीए को 135-159 सीटें मिल सकती हैं तो महागठबंधन के खाते में 77 से 98 सीटें जा सकती हैं। जेडीयू से अधिक सीटों पर लड़ रही लोक जनशक्ति पार्टी को 1-5 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।

वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 43 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है तो महागठबंधन के खाते में 35 फीसदी वोट जा सकते हैं। लोक जनशक्ति पार्टी को 4 फीसदी तो अन्य के खातों में 18 फीसदी वोट जाते दिख रहे हैं। एबीपी सी वोटर की ओर से बताया गया है कि 1 से 23 अक्टूबर के बीच हुए इस ओपिनियन पोल के लिए 30 हजार 678 लोगों की राय ली गई है। बिहार विधानसभा चुनाव कुल तीन चरणों में होंगे। 28 अक्टूबर, 3 नवंबर को और 7 नवंबर को वोटिंग होगी तो 10 नवंबर को आएंगे।

ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें

ओपिनियन पोल के मुताबिक, इस चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होगी। बीजेपी को 73 से 81 सीटें मिल सकती हैं, जबकि नीतीश कुमार की अगुआई वाली पार्टी जेडीयू को 59 से 67 सीटें मिल सकती हैं। वीआईपी को 3-7 तो हम को 0-4 सीटें मिल सकती हैं। दूसरी तरफ महागठबंधन में आरजेडी को 56-64 सीटें मिल सकती हैं तो कांग्रेस 12-20 सीटों पर सिमट सकती है। लेफ्ट को 9-14 सीटें मिलती दिख रही हैं।

दशहरा के मौके पर रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें ये प्यार भरे सन्देश

सीएम पद के लिए कौन सबसे ज्यादा लोकप्रिय?

ओपिनियन पोल में लोगों से यह सवाल भी पूछा गया था कि मुख्यमंत्री के रूप में उनकी पहली पसंद कौन है। 15 साल से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 30 फीसदी लोगों ने पहली पसंद बताया तो तेजस्वी यादव को 20 फीसदी लोग अगले सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। चिराग पासवान पर 14 फीसदी तो मौजूदा डिप्टी सीएम सुशील मोदी को सिर्फ 10 फीसदी लोग मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।

बिहार में नीतीश कुमार से नाराजगी?

बिहार में नीतीश कुमार 15 सालों से शासन में हैं। अक्सर लंबे शासन के बाद सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ता है। ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री नीतीश से लोगों की नाराजगी को लेकर भी सवाल पूछा गया। इसके जवाब में जो आंकड़े आए हैं उससे नीतीश की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 60 फीसदी लोगों ने कहा कि वे नीतीश कुमार से नाराज हैं और मुख्यमंत्री बदलना चाहते हैं। 26 फीसदी लोगों ने कहा कि वे नीतीश से नाराज तो हैं लेकिन उन्हें फिर मौका देना चाहते हैं। 14 फीसदी लोग न तो नाराज हैं और न ही नीतीश को बदलना चाहते हैं।

इस राज्य ने पंचायत चुनाव कार्यक्रम किया जारी, चार चरणों में मतदान और मतगणना 8 दिसंबर को

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सबसे बड़ा मुद्दा क्या है? लोग किस मुद्दे को ध्यान में रखकर वोट करेंगे? इस सवाल के जवाब में 52 फीसदी लोगों ने कहा कि उनके लिए बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। वहीं 11 फीसदी लोगों ने भ्रष्टाचार और 10 फीसदी लोगों ने सड़क-बिजली को सबसे बड़ा मुद्दा बताया तो 8 फीसदी लोगों के लिए शिक्षा सबसे अहम है।

Tags: Bihar Assembly Election SurveyBihar Assembly ElectionsBihar Opinion Pollhindi newsnews in hindiwhich party will win in Biharwhose government will be formed in Biharबिहार ओपिनियन पोलबिहार में किसकी सरकार बनेगीबिहार में कौन सी पार्टी जीतेगीबिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव सर्वे
Previous Post

दशहरा के मौके पर रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें ये प्यार भरे सन्देश

Next Post

‘सुरज पे मंगल हुआ भारी’ : हंसी की ठिठोली सही जगह पर!!

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

CM Dhami ने फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का लोकार्पण किया

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post

'सुरज पे मंगल हुआ भारी' : हंसी की ठिठोली सही जगह पर!!

यह भी पढ़ें

navratri 2020

जानें कब से शुरू हो रही है नवरात्रि, किस वाहन से आएंगी मां दुर्गा

23/09/2020
Discharge corona report from cabinet minister Brajesh Pathak Hospital comes negative

कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को सांस लेने में तकलीफ होने पर SGPGI में कराया भर्ती

09/08/2020
imran khan-bilawal bhutto

पाक के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, इमरान खान और बिलावल भुट्टो के X अकाउंट सस्पेंड

04/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version