• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदलने वाली है सूर्य देव की चाल, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Writer D by Writer D
11/10/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Surya Dev

Surya Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूर्य देव (Surya Dev) इस महीने 17 अक्टूबर दिन गुरुवार को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सूर्य का यह गोचर कुछ विशेष राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। इस अवधि में जातकों को धन, संपत्ति और व्यापार में धन लाभ जैसे अनेक फायदे हो सकते हैं। सूर्य देव 17 अक्टूबर की सुबह 7 बजकर 47 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 16 नवंबर तक वहीं रहेंगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस अवधि में सूर्य देव (Surya Dev) नीच अवस्था में रहेंगे। हालांकि, कुछ विशेष राशियों के लिए यह अवधि बेहद शुभ साबित हो सकती है। सूर्य का यह गोचर विशेष रूप से मेष, तुला और कुंभ राशियों के जातकों पर प्रभाव डाल सकता है। इन राशियों के लोगों को आर्थिक, व्यावसायिक और पारिवारिक लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

मेष राशि

सूर्य (Surya Dev) का तुला राशि में प्रवेश मेष राशि वालों के लिए एक अनुकूल समय लेकर आएगा। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और आप अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। आपके नेतृत्व गुणों में निखार आएगा और आप अपने सहकर्मियों को प्रेरित करने में सक्षम होंगे। पारिवारिक जीवन में भी सुख और शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए आप इस अवधि का पूरा लाभ उठा सकते है। इसके अलावा पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। सेहत भी अच्छी रहने वाली है।

तुला राशि

सूर्य (Surya Dev) का तुला राशि में प्रवेश तुला राशि वालों के लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से आंखों, दिल और त्वचा से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। इसलिए धैर्य और संयम से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में भी कुछ चुनौतियां आ सकती हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य (Surya Dev) का तुला राशि में प्रवेश शुभ फलदायी होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ होने की संभावना है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप इस दौरान आध्यात्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि में सूर्य (Surya Dev) पांचवें भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप धार्मिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके चलते आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं। कारोबार में भी खूब लाभ मिलने वाला है।

करें ये खास उपाय

– प्रतिदिन सूर्य देव (Surya Dev) को जल अर्पित करें और उनकी पूजा करें।
– सूर्य देव (Surya Dev) को गुड़ अति प्रिय है इसलिए उन्हें गुड़ अवश्य चढ़ाएं।
– लाल रंग सूर्य का रंग है। इसलिए उन्हें लाल रंग का झंडा चढ़ाएं।
– गायत्री मंत्र का जाप करने से सूर्य देव (Surya Dev) प्रसन्न होते हैं।

Tags: astrlogy tipsAstrologySurya ka varkisurya rashi parivartan
Previous Post

इस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत, इन चीजों के दान से सुखी रहेगा वैवाहिक जीवन

Next Post

दशहरा के दिन इस मुहूर्त में करें रावण का दहन, इन मंत्रों का करें जाप

Writer D

Writer D

Related Posts

sour-sweet potatoes
Main Slider

डिनर में बनाएं आलू की ये चटपटी डिश, देखें रेसिपी

25/08/2026
Tulsi Manjri
Main Slider

यहां रखें तुलसी की मंजरी, घर में होगा धन का आगमन

25/08/2026
fitness
फैशन/शैली

बढ़ती उम्र में इस तरह रखें खुद को चुस्त दुरुस्त

25/08/2026
Hairstyle
फैशन/शैली

ये हेयरस्टाइल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे

25/08/2026
Bread Rolls
Main Slider

स्नैक्स में बनाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, बारिश का बढ़ जाएगा मजा

23/08/2026
Next Post
Dussehra

दशहरा के दिन इस मुहूर्त में करें रावण का दहन, इन मंत्रों का करें जाप

यह भी पढ़ें

Urban Transport Rope Way

2024 तक पर्यटकों के लिए तैयार हो जाएगा देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोप-वे

31/01/2024
cm manohar lal khattar

अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे सीएम खट्टर, किसानों के प्रदर्शन पर होगी बातचीत

12/01/2021
Don 3

बॉलीवुड को मिल गया नया डॉन, रिलीज हुआ फिल्म का धमाकेदार टीज़र

09/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version