• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उम्रकैद या फांसी… दोषी करार दिए गए अतीक अहमद की सजा पर सस्पेंस बरकरार

Writer D by Writer D
28/03/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Atiq Ahmed

Atiq Ahmed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। 17 साल बाद आखिरकार माफिया डॉन अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के गुनाहों का हिसाब होना शुरू हो गया है। मंगलवार दोपहर प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट ने उमेश पाल अपहरण (Umesh Pal Kidnapping Case) मामले में अतीक और उसके भाई अशरफ समेत 3 आरोपियों को दोषी करार दिया है। खास बात यह है कि करीब 100 मुकदमे झेल रहा अतीक पहली बार किसी मामले में गुनहगार पाया गया है।  जल्द ही अदालत दोषियों की सजा का ऐलान करेगी।  कानून के जानकार संभावना जता रहे हैं कि अदालत अतीक को फांसी या फिर आजीवन कारावास की सजा सुना सकती है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 25 जनवरी 2005 को बसपा विधायक राजू पाल की धूमनगंज इलाके में हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप अतीक (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ के साथ उसके गुर्गों पर लगा था। वहीं, सन 2006 में विधायक राजू पाल के गवाह उमेश पाल का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद साल 2007 में मायावती सरकार आने पर उमेश पाल की तरफ से इस मामले में धूमनगंज थाने में 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इस मामले की सुनवाई बीती 23 मार्च को पूरी हो चुकी थी और अब 28 मार्च को फैसला आ गया।

उमेश पाल अपहरण मामले के 11 आरोपियों में से एक की मौत हो चुकी है, जबकि 10 पर आरोप तय हुए हैं। इन दोषियों में अतीक अहमद, उसका भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ, उसके गुर्गे आबिद प्रधान, आशिक उर्फ मल्ली, जावेद इसरार, एजाज अख्तर, दिनेश पासी और दो अन्य लोग शामिल हैं।

क्या सजा हो सकती है

मृतक उमेश पाल अपहरण कांड में सभी आरोपितों के खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं, उनमें भारतीय दंड संहिता (IPS) की कई धाराएं शामिल हैं। अतीक के खिलाफ दर्ज एफआईआर में शामिल आईपीसी की धारा 364 A के तहत अपहरण के लिए दंड का प्रावधान है। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 147,148, 149, 323, 341, 504, 506, 342, 364 34, 120 बी भारतीय दंड संहिता एवं सातवां आपराधिक दंड विधि संशोधन अधिनियम लगी है।

उमेश पाल अपहरण केस: अतीक अहमद समेत 3 दोषी करार, भाई अशरफ समेत 7 बरी

जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र ग्रह के मुताबिक, इस मामले में अधिकतम सजा फांसी या आजीवन कारावास या जुर्माना लगाया जा सकता है।

IPC की धारा 364 A में दंड का विधान

आईपीसी की धारा 364 A में दंड का विधान है कि जो कोई भी किसी व्यक्ति का अपहरण करता है, अपहरण के बाद किसी भी व्यक्ति को हिरासत में रखता है और ऐसे व्यक्ति को मौत या चोट पहुंचाने की धमकी देता है या फिर उसके आचरण से एक उचित आशंका पैदा होती है कि ऐसे व्यक्ति को मौत या चोट पहुंचाई जा सकती है, या सरकार या किसी विदेशी राज्य या अंतर्राष्ट्रीय अंतर-सरकारी संगठन या किसी अन्य व्यक्ति को किसी भी कार्य को करने या फिरौती देने के लिए मजबूर करने के लिए ऐसे व्यक्ति को चोट या मृत्यु का कारण बनता है, इसमें मौत की सजा या आजीवन कारावास और जुर्माना के लिए उत्तरदायी होगा।

पहली बार दोषी करार

माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को पहली बार अदालत ने दोषी करार दिया है। इससे पहले अतीक पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन हर बार वह कानूनी दांव-पेच लगाकर बचता रहता था। बीती 24 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद के साथ पूरा कुनबा कानूनी शिकंजे में फंस गया है।

आसानी से अतीक को गुजरात नहीं भेजेगी योगी सरकार, सजा के बाद और कसेगा शिकंजा

अपहरण के 17 साल बाद उमेश की हत्या

बता दें कि प्रयागराज के बहुचर्चित विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके 2 सुरक्षाकर्मियों संदीप निषाद और राघवेंद्र की 24 फरवरी 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने धूमनगंज थाने में पूर्व सांसद अतीक अहमद (Atiq Ahmed), उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, 2 बेटों, अतीक के साथी गुड्डू मुस्लिम, गुलाम मोहम्मद और 9 अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

Tags: Atiq AhmedPrayagraj Newsumesh pal kidnapping case
Previous Post

रायपुर, भिलाई समेत कई शहरों के बड़े उद्योग समूह के ठिकानों पर ईडी का छापा

Next Post

अतीक के गुनाहों का हुआ हिसाब, बाहुबली समेत 3 को उम्रकैद

Writer D

Writer D

Related Posts

Natural beauty along the banks of the Yamuna in Agra will be enhanced.
आगरा

आगरा में यमुना किनारे निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य, योगी सरकार 3.46 करोड़ से बनाएगी भव्य ‘रिवर फ्रंट पार्क’

06/08/2026
UPSRTC
उत्तर प्रदेश

यूपी में निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका, 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास को लेकर UPSRTC ने मांगी निविदाएं

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थापित होंगी ‘भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’

06/08/2026
Smart Classrooms
उत्तर प्रदेश

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, हर विकासखंड में तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर

06/08/2026
Bike ambulances are operating on Kanwar routes.
उत्तर प्रदेश

कांवड़ मार्गों पर दौड़ रहीं बाइक एंबुलेंस, मिनटों में मिल रहा उपचार

06/08/2026
Next Post
Atiq Ahmed

अतीक के गुनाहों का हुआ हिसाब, बाहुबली समेत 3 को उम्रकैद

यह भी पढ़ें

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.42 करोड़ के पार, 6 लाख से अधिक की मौत

19/07/2020

IND Vs PAK: कोहली और रोहित के रिकॉर्ड ही काफी है पाकिस्तान को डराने के लिए

24/10/2021
CM Dhami

राज्य हित में कठोर निर्णय लेने में सरकार पीछे नहीं: सीएम धामी

30/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version