• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की चार दिग्गज कंपनियों की मदद से यूपी के युवाओं के कौशल को लगेंगे पंख

Writer D by Writer D
07/05/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उद्योग जगत में कुशल मानव संसाधन की जरूरतों को देखते हुए योगी सरकार (Yogi Government) अब निजी क्षेत्र का सहयोग लेगी जिससे प्रदेश के युवाओं के कौशल (Skills)  को नए पंख लगेंगे। देश की चार दिग्गज कंपनियों की मदद से सरकार बाजार की मांग के अनुसार युवाओं का कौशल (Skills) निखारेगी। इसके लिए सरकार के व्यवसायिक शिक्षा विभाग ने कार्य योजना तैयार की है जिसके लिए निजी कंपनियों जैसे कि टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) , एचसीएल टेक्नोलोजीस (HCL Technologies), टेक मंहिद्रा (Tech Mahindra), आईबीएम ऋचा (IBM Richa) का सहयोग लेगी। इन उद्योगों की मदद घरेलू एवं वैश्विक जरूरतों का आकलन कर के युवाओं को उनके हिसाब से तैयार करने के लिए ली जा रही है ताकि शिक्षा के बाद रोजगार की समस्या को दूर किया जा सके ।

मुख्यमंत्री की मंशानुसार आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार हो सकता है अगर छात्रों को उद्योगों द्वारा प्रशिक्षण देकर परिपक्व बनाया जाए। इसी पर काम करते हुए विभाग अपनी आगामी सौ दिवसीय योजना के अंत्तर्गत टाटा टैक्नोलाॅजी के सहयोग से प्रदेश की 50 राजकीय आईटीआई (ITI) का आधुनिकीकरण करने जा रहा है। जिससे आईटीआई में प्रशिक्षण के लिए आधुनिकतम तकनीक का प्रयोग होगा। युवाओं के प्रशिक्षण के लिए आईटीआई में आधुनिक यंत्रों का इस्तेमाल होगा।

ओबीसी युवाओं को आगे लाने में जुटी योगी सरकार

वहीं दूसरी तरफ आईटी सेक्टर के लिए युवाओं (Youth) को घरेलू एवं अतंर्राष्ट्रीय बाजार के लिए तैयार किया जाएगा। विभाग द्वारा तैयार किए गए प्लान के अनुसार एचसीएल टेक्नॉलाजीस जैसी दिग्गज कंपनी के सहयोग से 10,000 युवाओं को आईटी सेक्टर में प्रशिक्षण व सुनिश्चित रोजगार दिया जाएगा। यही नहीं, ऑन जॉब ट्रेनिंग के दौरान छात्रों को मानदेय भी मिलेगा।

हेल्थ सेक्टर पर भी योगी सरकार का खासा जोर है और क्षेत्र की जरूरतों के मद्देनजर योगी सरकार टेक महिंद्रा के सहयोग से हेल्थ सेक्टर के नए कोर्सेज में कस्टमाइज्ड ट्रेनिंग हेतु एक अनुबंध करेगी । इस प्रशिक्षण से युवाओं को इस योग्य बनाया जाएगा वे प्रदेश की स्वास्थ सेवा में योगदान दे सकें और साथ ही किसी भी आपदा की घड़ी में लोगों सेवा कर सकें।

आईबीएम ऋचा के माध्यम से आईटी सेक्टर के नए रोजगार परक ट्रेड्स में प्रशिक्षण हेतु अनुबंध किया जाएगा जिससे युवाओं को नौकरी पाने में मदद मिलेगी।

बढ़ेंगे रोजगार के मौके, आय में वृद्धि से आएगी खुशहाली

 

Tags: cm yogiemplyment in upLucknow Newsskills developmentup newsyogi 2.0Yogi GovernmentYogi News
Previous Post

ओडीओपी उत्पादों की बिक्री को दोगुना करेगी योगी सरकार

Next Post

आम आदमी की दाल होगी गाढ़ी, जानें योगी सरकार का प्लान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शाेक

06/10/2026
Main Slider

CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ‘उप्र की प्रगति’ से कराया साक्षात्कार

06/10/2026
Main Slider

सपा के पीडीए का मतलब परिवार, धनबली और अपराधी: प्रकाश पाल

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
Next Post

आम आदमी की दाल होगी गाढ़ी, जानें योगी सरकार का प्लान

यह भी पढ़ें

UGC

यूजीसी ने विश्वविद्यालयों के लिए जारी कीं रिवाइज्ड गाइडलाइंस

25/09/2020
Abbas Ansari

मुख्तार अंसारी का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री का भी खाना नहीं पचता : अब्बास अंसारी

01/03/2022
श्याम बिहारी मिश्रा

मंडी के भीतर 2.5% शुल्क, इससे तो व्यापार खत्म हो जाएगा : शैलेंद्र शर्मा

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version