• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

155 घंटे का नॉन-स्टॉप महासफाई अभियान: 762 निकायों के वार्डों में हुआ ‘स्वच्छ घर’ का चयन

Writer D by Writer D
27/09/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swachch Ghar

Swachch Ghar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। स्वच्छता के प्रणेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी “बापू” की 155 वी जयंती पर स्वच्छांजलि देने के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में ‘‘155 घंटे का नॉन-स्टॉप महासफाई अभियान‘‘ 26 सितम्बर से चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन स्वच्छ भारत मिशन – नगरीय अंतर्गत स्वच्छता सहयोगियों के रूप में 762 निकायों के लगभग 13,900 वार्डों में स्थापित ‘स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति’ के सदस्यों ने प्रत्येक वार्ड में ‘स्वच्छ घर’ को चिन्हित किया है। सभी वार्डों में लगभग 41,700 ‘स्वच्छ घर’ (Swachh Ghar) को स्वच्छता के मनकों को पूर्ण करने पर एक नेम प्लेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी वार्डों के 02-02 सफाई मित्रों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं इस दौरान दो लाख से अधिक लोगों को जागरूक करते हुए ‘स्वच्छता ही सेवा 2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया गया।

निकायों को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के साथ ही आम जनमानस के स्वभाव और संस्कार में स्वच्छता को स्थापित करने हेतु स्वच्छ भारत मिशन नगरीय द्वारा प्रदेश की सभी निकायों में ‘‘155 घंटे का नॉन-स्टॉप महासफाई अभियान‘‘ चलाया जा रहा है। इस अभियान के दूसरे दिन निकायों के सभी वार्डों में कुल 41,700 ‘स्वच्छ घर’ (Swachh Ghar) (प्रत्येक वार्ड में तीन घर) का चयन किया गया।

यह चयन वार्डों में पूर्व से स्थापित ‘स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समीति’ द्वारा 05 श्रेणियों में कुल प्राप्तांक के आधार पर किया गया और साथ ही उन्हें ‘स्वच्छ घर’ नेम प्लेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इन घरों द्वारा ‘सोर्स सेग्रिगेशन’ (कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण), ‘गार्डनिंग/पौधारोपण’, ‘जीरो प्लास्टिक का उपयोग’, ‘गृह सहायक की जागरूकता’, ‘री-यूज, रिड्यूस, और रिसाइकिल’ जैसे मानकों को पूर्ण किया गया। साथ ही प्रत्येक वार्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो सफाई मित्रों (एक महिला और एक पुरुष) को भी सम्मानित किया गया।

इन मनकों को पूर्ण करने पर हुआ ‘स्वच्छ घर’ (Swachh Ghar) का चयन

प्रदेश के नगरों को वैश्विक श्रेणी का बनाने के लिए नगर विकास विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के साथ प्रदेश की जनता का भी बड़ा योगदान है। ‘स्वच्छ घर’ (Swachh Ghar) अभियान अंतर्गत वार्डों के घरों में स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें स्वच्छता के मानकों को पूर्ण करने के लिए विभिन्न

श्रेणीयों में अंक दिए गए। सभी श्रेणीयों के कुल प्राप्तांक के आधार पर ‘स्वच्छ घर’ (Swachh Ghar) का चायन किया गया। जिसमें सोर्स सेग्रीगेशन के 25 अंक, होम कंपोस्टिंग के 25 अंक, गार्डनिंग/प्लांटेंशन के 10 अंक, जीरो प्लास्टिक हाउस के 10 अंक, आर. आर. आर. (गिव/टेक) के 10 अंक, वार्ड स्तर पर आयोजित आई.ई.सी. गतिविधियों में सहभागिता के 10 अंक, साथ ही घरों की सफाई और उस कार्य में लगे कर्मी और निकयों के सफाई मित्रों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए 10 अंक रखे गए हैं। कुल पूर्णांक 100 में सबसे अधिक प्राप्तांक वाले 03 घरों को ‘स्वच्छ घर’ (Swachh Ghar) के रूप में चयनित कर नेम प्लेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं विशिष्ट श्रेणी में प्रत्येक वार्ड की एक महिला और एक पुरुष सफाई मित्र को भी सम्मानित किया गया है।

एके शर्मा ने जनसमुदाय को दिलाई स्वच्छता की शपथ, हर हफ्ते श्रमदान करने का लिया संकल्प

शुक्रवार को ‘स्वच्छ घर’ अभियान अंतर्गत की गयी कार्यवाही की नगरीय निकाय निदेशालय में स्थापित डीसीसीसी (डेडिकेटेड कमाण्ड एन्ड कण्ट्रोल सेंटर) से निर्बाध ऑनलाइन मॉनिटरिंग की गयी। जिसमें निकायों के सभी कार्यों की रोस्टर अनुरूप अधिकारी व कर्मचारी निरंतर समीक्षा करते रहे और ‘स्वच्छ घर’ के विजेताओं और वार्डों के श्रेष्ठ सफाई मित्रों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शुभकामनायें और धन्यवाद दिया।

Tags: Lucknow NewsSwachh GharSwachhata hi Sewaup news
Previous Post

जापान के नए प्रधानमंत्री बने शिगेरू इशिबा, फुमियो किशिदा की लेंगे जगह

Next Post

चंदौली के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र का व्यापक कायाकल्प कराएगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
UPSIDA

चंदौली के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र का व्यापक कायाकल्प कराएगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

थारू समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी सरकारः मुख्यमंत्री

11/04/2026
medicine

अब बिना प्रिस्क्रिप्शन के नहीं मिलेगी दवाइयां, सरकार ने मेडिकल स्टोर्स को दिया आदेश

21/07/2023
congress leader commits suicide

कांग्रेस नेता ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

28/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version