• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जापान के नए प्रधानमंत्री बने शिगेरू इशिबा, फुमियो किशिदा की लेंगे जगह

Writer D by Writer D
27/09/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Shigeru Ishiba

Shigeru Ishiba

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोक्यो। जापान में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने पूर्व रक्षामंत्री शिगेरू इशिबा (Shigeru Ishiba) को आज अपना नया नेता चुन लिया। इस बार रिकॉर्ड नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। वो निवर्तमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की जगह लेंगे। इशिबा का अगले हफ्ते प्रधानमंत्री बनना तय है। मंगलवार को किशिदा और उनके कैबिनेट मंत्री इस्तीफा देंगे। संसदीय मतदान में औपचारिक रूप से निर्वाचित होने के बाद इशिबा नए मंत्रिमंडल का गठन करेंगे।

जापान टुडे अखबार के अनुसार पूर्व रक्षामंत्री शिगेरू इशिबा (Shigeru Ishiba) ने अपनी ही सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के आर्थिक सुरक्षामंत्री साने ताकाइची को हराकर जीत हासिल की। चुनाव में उन्हें 215 और निकटतम प्रतिद्वंदी ताकाइची को 194 मत मिले। वो रक्षा और कृषि विशेषज्ञ हैं। 67 वर्षीय इशिबा को अगले मंगलवार को संसद में प्रधानमंत्री नामित किया जाएगा। वो फुमियो किशिदा की जगह लेंगे। इसके बाद तय होगा कि वो प्रतिनिधि सभा को भंग कर आम चुनाव कब कराते हैं।

पार्टी मुख्यालय में हुए चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद उन्होंने कहा कि वो जापान को ‘सुरक्षित’ देश बनाने के लिए खुद को समर्पित करेंगे। जापान के राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिगेरू इशिबा के सामने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रति जनता का भरोसा हासिल करने की सबसे बड़ी चुनौती है।

आतंकवाद और सिंध नदी का जल प्रवाह साथ-साथ नहीं चल सकताः सीएम योगी

पार्टी चंदा घोटाले से घिरी हुई है। उन्हें आम चुनाव से पहले मतदाताओं में विश्वास बहाल करना होगा। आम चुनाव इस साल के अंत तक हो सकता है। यह इशिबा के नेतृत्व कौशल की परीक्षा होगी। उन्हें अस्थिर आर्थिक विकास को पटरी पर लाना होगा। चीन, उत्तर कोरिया और रूस की भड़काऊ कार्रवाई पर संयम से काम लेना होगा।

Tags: international Newsjapan newsShigeru Ishiba
Previous Post

सपा विधायक रहे राकेश प्रताप की पीएम मोदी के साथ होर्डिंग, सियासी गलियारे में चर्चा

Next Post

155 घंटे का नॉन-स्टॉप महासफाई अभियान: 762 निकायों के वार्डों में हुआ ‘स्वच्छ घर’ का चयन

Writer D

Writer D

Related Posts

Road Accident
Main Slider

लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत

25/05/2026
Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
Ebola Virus
अंतर्राष्ट्रीय

इबोला को लेकर भारत अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी

21/05/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

भूकंप से कांपी इस देश की धरती, भूकंप से कांपी धरती

20/05/2026
Suicide Attack
Main Slider

विस्फोटक से लदी ऑटो बनी ‘चलता-फिरता बम’, धमाके में 8 लोगों के चिथड़े उड़े

12/05/2026
Next Post
Swachch Ghar

155 घंटे का नॉन-स्टॉप महासफाई अभियान: 762 निकायों के वार्डों में हुआ 'स्वच्छ घर' का चयन

यह भी पढ़ें

Manilal Patidar

फरार IPS मणिलाल पाटीदार की तलाश शुरू, STF की दो टीमें हुई रवाना

01/06/2021
Gang Rape

तीन युवकों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप

20/06/2022
taxi collapses

बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी मुंबई के यात्रियों की टैक्सी, चार की मौत

09/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version