• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला, बेटी ने लगाया बीजेपी पर आरोप

Writer D by Writer D
01/03/2022
in उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, चुनाव 2022, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। जिले में यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के काफिले पर पथराव कर दिया गया। पथराव से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। इस मामले का आरोप भारतीय जनता पार्टी (BJP)के समर्थकों पर लगाया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya) ने कहा कि उनके पिता पर बीजेपी के लोगों ने हमला कराया है।

जानकारी के अनुसार, यूपी के कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हुए पथराव में करीब एक दर्जन गाड़ियों के शीशे फूट गए। पथराव करने का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने जा रहे थे। यह घटना खलवा पट्टी गांव में हुई। घटना के बाद सपाइयों में आक्रोश है।

सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य की बदली सीट, सरोजनीनगर से इसको दिया टिकट

पथराव की घटना के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। समर्थकों ने गोडरिया बाजार में सड़क जाम कर दी। इसके बाद सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य मौके पर पहुंचे। वहीं BJP सांसद संघमित्रा मौर्य भी मौके पर पहुंच गईं। बीजेपी सांसद ने कहा कि पिता के काफिले पर हमला हुआ है, ये सड़कों पर दिखाई दे रहा है। भाजपा शांति और दंगा मुक्त प्रदेश का बात करती है, आज उनके प्रत्याशी ने पिता पर हमला किया है। फाजिलनगर की जनता  स्वामी प्रसाद मौर्य को जीत दिलाकर गुंडई का जवाब देगी। यहां हमें भी घेरा गया, पुलिस हमें बचा कर लाई है,

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की बढ़ी मुश्किलें, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि निर्धारित रूट पर रोड शो करते वक्त भाजपा के गिरोह बंद लोगों ने मेरे ऊपर व काफिले में चल रही गाड़ियों पर हमला कर दिया। बुरी तरह से तोड़फोड़ की, कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला भी किया गया। यह हमला भाजपा की हताशा का प्रतीक है। स्वामी प्रसाद ने कहा कि मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को लाठी-डंडे, कट्टे व हिंसा से कमजोर नहीं किया जा सकता।

सपा में जाने की अटकलों पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य- अखिलेश से…

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Tweet) ने ट्वीट करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुआ हमला हारते हुए लोगों की अति निंदनीय हरकत है। उन्होंने कहा कि ये हमला सपा-गठबंधन के हर दल के कार्यकर्ता व उनके नेताओं के ऊपर किए गए हमले के समान है। सब मिलकर इसका जवाब बाकी दो चरणों में भाजपा को ज़ीरो करके देंगे। अंत में अखिलेश ने कहा कि इस सरकार से किसी कार्रवाई की अपेक्षा ही बेमानी है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

माधुरी अपनी वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ को लेकर सुर्खियों में

Next Post

यूक्रेन में फंसे यूपीवासियों के लिए BJP ने जारी की हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे कर सकते हैं सम्पर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
Next Post
helpline numbers

यूक्रेन में फंसे यूपीवासियों के लिए BJP ने जारी की हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे कर सकते हैं सम्पर्क

यह भी पढ़ें

Mokshada Ekadashi

इस दिन मनाई जाएगी जया एकादशी, नोट करें पूजा विधि

03/02/2024
Constable Recruitment

UP पुलिस में 52000 से ज्यादा पदों पर होने वाली है भर्ती, जानें योग्यता

11/08/2023
Sawan Jhula

अयोध्या में शनिवार से शुरू होगा सावन झूला मेला, मणिपर्वत पर होगा भव्य झूला विहार

14/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version