• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गंगा और सहायक नदियों को स्वच्छ बनाने को ताबड़तोड़ कार्य: स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
12/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
swatantra dev

swatantra dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantra Dev) ने प्रदेश सरकार के सौ दिनों के पूरे होने पर विभागीय कार्यों की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश की नदियों पर हुए कार्यों पर प्रकाश डाला।

स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantra Dev) ने कहा कि नदियों में बाढ़ से जुड़ी योजनाओं पर अग्रिम कार्ययोजना बनी है। इसी क्रम में गंगा और उसकी सहायक नदियों को नमामि गंगे परियोजना के तहत स्वच्छ बनाने को ताबड़तोड़ कार्य किया गया है।

लोकभवन में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantra Dev) ने साथी मंत्रियों राज्यमंत्री रामकेश निषाद और राज्यमंत्री दिनेश खटीक के साथ पत्रकारवार्ता करते हुए कहा कि जलशक्ति विभाग बहुत ही तेजी से कार्ययोजनाओं का क्रियान्वयन करा रहा है।

बताया कि आने वाले दिनों में विभाग में जूनियर इंजीनियर की भर्ती होगी। 664 संख्या में होने जा रही ये भर्ती संविदा के आधार पर होगी। इससे विभाग को नये अवसर मिलेंगे। हर घर नल योजना से प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में 7,56,522 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने जा रहे हैं। गांव में रहने वालों को प्लंबर, फिटर, ऑपरेटर, केयरटेकर, सिक्योरिटी गार्ड जैसे पदों पर संविदा के आधार पर रोजगार दे रहे हैं।

स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantra Dev) ने जोर देते हुए कहा कि सिंचाई विभाग में होने जा रही भर्तियों में किसी प्रकार का कोई भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जायेगा। जो भ्रष्टाचार की जानकारी पत्रकार साथी को मिले तो उसे मुझ तक पहुंचाये। सिंचाई विभाग में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद कोई भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ और न आगे होने दिया जायेगा।

PAC को समाप्त करने की रची गई थी साजिश: सीएम योगी

जलशक्ति मंत्री ने नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि 100 दिनों में जल जीवन मिशन ने प्रदेश के 574 गांवों में पाइप पेयजल योजनायें पूरी की हैं। इनमें बुन्देलखण्ड विन्ध्य की 64 पेयजल योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं से 3.76 लाख घरों में पानी के कनेक्शन दिए गये हैं।

जलशक्ति मंत्री ने बताया कि बुंदेलखंड में 100 दिनों में कुल 63 योजनाओं का कार्य पूरा किया गया। 50 हजार घरों में पेयजल कनेक्शन के लक्ष्य के सापेक्ष 66 हजार से अधिक घरों में हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन दिए गए। योजना से 33 हजार से अधिक घरों में नल कनेक्शन के साथ पानी की सप्लाई भी शुरू कर दी गई है। विंध्य क्षेत्र के मिर्जापुर और सोनभद्र में 17 परियोजनाओं से कुल 1236 ग्राम पंचायतों को फायदा मिलने जा रहा है। 2961 राजस्व गांव लाभान्वित होंगे। विंध्य क्षेत्र में दिसंबर 2022 तक 6.5 लाख से अधिक फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (एफएचटीसी) देने का लक्ष्य है। जिससे 40 लाख से अधिक आबादी को पाइप पेयजल योजना से शुद्ध पेयजल मिलेगा।

NEET UG एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

उन्होंने आगे कहा कि सेवा, सुशासन और जनकल्याण को लेकर सौ दिनों में कार्य किया गया है। योगी सरकार ने यह तय किया था कि प्रधानमंत्री के बताये मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। प्रदेश में पिछले पांच वर्षो में गरीब, दलित, शोषित, वंचित के लिए काम किया है। धर्म जाति को छोड़कर कार्य किया गया है। विपक्ष के षड़यंत्रों को पीछे करके योगी आदित्यनाथ की सरकार को जनता ने अपना आशीर्वाद दिया। इन्हीं सौ दिनों में आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा की जीत से जनता ने बड़ा आशीर्वाद दिया है।

Tags: Lucknow NewsNamami Gange Projectswatantra devup news
Previous Post

PAC को समाप्त करने की रची गई थी साजिश: सीएम योगी

Next Post

पुस्तकालय का हमारे जीवन में महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में 1.28 लाख शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का लाभ, सितंबर-अक्टूबर के लिए ₹460.23 करोड़ जारी

06/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

06/10/2026
Main Slider

EC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, बैरिकेड पर चढ़े सपा नेता; राहुल-प्रियंका-अखिलेश धरने पर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शाेक

06/10/2026
Main Slider

CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ‘उप्र की प्रगति’ से कराया साक्षात्कार

06/10/2026
Next Post
library

पुस्तकालय का हमारे जीवन में महत्व

यह भी पढ़ें

AAP Party

केजरीवाल सरकार के मंत्री ने कहा, यूपी में दलितों की बेटियां असुरक्षित

20/02/2021
Here's how you can reuse your old t-shirts.

पुरानी हो चुकी टी शर्ट को न फेंकने, इन तरीकों से करें यूज

14/01/2026
cm dhami

नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुङी रहे: सीएम

25/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version