• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर व्यक्ति तक स्वच्छ जल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव

Writer D by Writer D
06/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Swatantra Dev

Swatantra Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) ने गुरुवार को राष्ट्रधर्म कार्यालय में राष्ट्रधर्म पत्रिका के अगस्त अंक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रधर्म केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि विचार और संस्कारों का माध्यम है। इसे हर व्यक्ति और हर परिवार को पढ़ना चाहिए।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राष्ट्रधर्म पत्रिका के साथ देश की कई महान विभूतियों का जुड़ाव रहा है। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी, नानाजी देशमुख, भाऊराव देवरस और रज्जू भैया जैसे वरिष्ठ नेताओं ने इसके लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पत्रिका में विचारों के साथ-साथ परिवार के सभी सदस्यों के लिए उपयोगी सामग्री उपलब्ध रहती है।

हर व्यक्ति तक स्वच्छ जल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में जल सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक हो सकता है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि अटल जी ने जल संकट को लेकर पहले ही चेताया था कि भविष्य में पानी के लिए संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारत इस चुनौती से निपटने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

‘जल है तो कल है’ होगा विशेषांक

कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि राष्ट्रधर्म पत्रिका का आगामी नवंबर अंक ‘जल है तो कल है’ विशेषांक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। इसमें जल संरक्षण और जल प्रबंधन से जुड़े विषयों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।

इससे पहले कार्यक्रम में राष्ट्रधर्म के निदेशक अभिनव भार्गव ने स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ओमप्रकाश ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रधर्म के प्रभारी निदेशक सर्वेश चन्द्र द्विवेदी ने की।

Tags: Lucknow News
Previous Post

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, LDA उपाध्यक्ष को नोटिस; SIT रिपोर्ट भी तलब

Next Post

हिसार में कांवड़ तीर्थयात्रियों के समूह पर फायरिंग, दंपति व 12 वर्षीय बेटी को लगी गाेली

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी के पकवान को मिलेगी ग्लोबल पहचान

19/09/2026
Next Post
Student opens fire at school near Bangkok

हिसार में कांवड़ तीर्थयात्रियों के समूह पर फायरिंग, दंपति व 12 वर्षीय बेटी को लगी गाेली

यह भी पढ़ें

textile sector

सरकार जल्द ही बहुप्रतीक्षित नई राष्ट्रीय कपड़ा नीति की करेगी घोषणा

02/10/2020
Aryan Khan

आज भी नहीं पूरी हुई ‘मन्नत’, जेल में कटेगी आर्यन की रात

27/10/2021
Ram Navami

राम नवमी पर कर लें ये काम, मनचाहे जीवनसाथी की होगी प्राप्ति

27/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version