• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

T20WC: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

Writer D by Writer D
21/06/2024
in खेल
0
T20WC

India beat Afghanistan by 47 runs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूर्यकुमार यादव (53) के शानदार अर्धशतक और आलराउंडर हार्दिक पांड्या की 32 रन की उपयोगी पारी के बाद जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के तीन-तीन विकेटों की बदौलत भारत ने गुरूवार को अफगानिस्तान को T20WC के सुपर आठ के ग्रुप 1 मुकाबले में 47 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है और गत चैम्पियन इंग्लैंड के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

भारत और अफगानिस्तान के मैच की सबसे बड़ी बात यह रही है इस मैच में अफगानिस्तान के सभी बल्लेबाज कैच आउट हुए। T20WC के इतिहास में यह दूसरी बार है जब किसी टीम के सभी बल्लेबाज कैच आउट हुए हैं। 2022 में इंग्लैंड ने यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के खिलाफ ही बनाया था। तब इंग्लैंड ने पर्थ में अफगानिस्तान के सभी 10 खिलाड़ियों को कैच आउट कर पवेलियन भेजा था।

इतना ही नहीं ये भारत की T20 क्रिकेट में लगातार 8वीं जीत है। भारत का यह जीत का सिलसिला दिसंबर 2023 से चला आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय T20 में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड भारत के ही नाम है। भारत ने नवंबर 2021 से लेकर फरवरी 2022 के बीच लगातार 12 मैच जीते थे। वहीं, जनवरी 2020 से लेकर दिसंबर 2020 के बीच भारतीय टीम ने लगातार नौ टी20 मैच जीते थे।

सबसे बड़े योगी भगवान शिव के दरबार में योग करना काफी सुखद: एके शर्मा

अगर भारत T20WC 2024 का खिताब जीत जाता है और यहां से एक भी मैच नहीं हारता तो वह अपने लगातार 12 मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा। मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर शानदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान को 20 ओवर में 134 रन पर समेट दिया।

भारतीय टीम के हीरो रहे बुमराह जिन्होंने चार ओवर में मात्र सात रन देकर तीन विकेट झटके जबकि अर्शदीप ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव ने अपनी वापसी सार्थक साबित करते हुए दो विकेट लिए जबकि रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। अफगानिस्तान की तरफ से अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई ने सर्वाधिक 26 और नजीबउल्लाह जादरान ने 19 रन बनाये।

Tags: cricket newscrikcet news in hindiIND vs AFGsports newsT20WC
Previous Post

सबसे बड़े योगी भगवान शिव के दरबार में योग करना काफी सुखद: एके शर्मा

Next Post

आसाराम जोधपुर एम्स में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद हुए एडमिट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Next Post
Asaram Bapu

आसाराम जोधपुर एम्स में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद हुए एडमिट

यह भी पढ़ें

corona in UP

उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार, कोरोना हुआ सुस्त

22/06/2021
He himself reacted to the meme being made on Cristiano Ronaldo and Amrita

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अमृता पर बन रहे मीम पर खुद उन्होंने दी प्रतक्रिया

18/06/2021
CM Yogi

दोषी अफसरों को बचाने वाले जांच अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

28/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version