Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

लखनऊ के चारबाग स्टेशन के पास पटरी से उतरे ट्रेन के दो डिब्बे

लखनऊ के चरबाग स्टेशन पर एक शहीद एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। ये हादसा खम्मनपीर दरगाह के पास हुआ है।

आनन-फानन में पूरा रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचा और हालात को काबू किया। हालांकि फिलहाल यात्रियों को किसी तरह की चोट आने की सूचना नहीं है। बोगियों को पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है।

घटना सोमवार सुबह 7:45 बजे की है। अमृतसर से जयनगर जाने वाली ट्रेन संख्या 14674 शहीद एक्सप्रेस चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां कुछ यात्री उतरे और जयनगर जाने के लिए कुछ यात्री ट्रेन में चढ़े। स्टेशन से निकलकर कुछ दूर चलते ही खम्मन पीर की मजार के पास ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे हड़कंप मच गया।

ट्रेन के झटके से रुक जाने की वजह से सो रहे यात्रियों की नींद टूट गई और वह घबरा गए। आनन-फानन कंट्रोल रूम के जरिए रेलवे प्रशासन को सूचना मिली की दो बोगियां डी1 और थर्ड एसी बोगी बी5 पटरी से उतर गई हैं, जिसके बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इन बोगियों में 100 से अधिक यात्री थे। हालांकि यात्रियों को कोई चोट नहीं आई है। ट्रेन की स्पीड कम थी इस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं दूसरी तरफ ट्रेन के डिरेलमेंट को लेकर आला अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची और बोगियों को पटरी पर लाने का काम किया जा रहा है।

MLC चुनाव के लिए डा. दिनेश शर्मा समेत दस भाजपा प्रत्याशी आज भरेंगे पर्चे

उत्तर रेलवे प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हादसे की वजह प्रथम दृष्टया यह सामने आ रही है कि ट्रेन को गलत ट्रक पर ले जाने की वजह से डिब्बे पटरी से उतरे। ट्रेन को दाईं ट्रैक पर आना था, जबकि उसे बाईं ओर वाले ट्रैक पर ले जाया गया, जिसकी वजह से डिरेलमेंट हुआ हालांकि हादसे की असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी, जिसके लिए समिति गठित करने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button