Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में यूपीडा की 66वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में आज यहां हुई बोर्ड की 66वीं बैठक में कई अहम बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्णय लिये गये।

बैठक में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना पर आठ ’फ्यूल स्टेशन्स’ स्थापित किए जाने के लिए सरकारी एवं निजी ऑयल मार्केटिंग कम्पनियों से कम्पनी ओन्ड कम्पनी आपरेटेड (कोको) पद्धति पर फ्यूल स्टेशन्स स्थापित करने के लिए निविदायें आमंत्रित करने के लिए निविदा अभिलेख आरएफक्यू कम आरएफपी तैयार कर निविदा मूल्यांकन समिति से पहले ही अनुमोदन प्राप्त किये जाने के पश्चात् इस बैठक में निदेशक मण्डल से ’आयल मार्केटिंग कम्पनियों’ के चयन की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है।

इसके साथ ही बैठक में मेरठ से प्रयागराज तक प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के सिविल निर्माण कार्य के लिए वित्तीय व्यवस्था के लिए एसबीआई कैपिटल मार्केटस, लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत ड्राफ्ट फाइनेंशियल एडवाइजरी रिपोर्ट के प्रस्ताव को निदेशक मण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना में भूमि क्रय/अधिग्रहण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है, इसी क्रम में अब तक कुल 7800 हेक्टेयर भूमि के सापेक्ष 4600 हेक्टेयर से अधिक की भूमि का क्रय/अधिग्रहण किया जा चुका है।

बोर्ड की बैठक में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना में संरेखण के तहत भूमि उपलब्ध कराने के लिए भू-स्वामियों से आपसी सहमति एवं अधिग्रहण के माध्यम से कार्यवाही कराई गई है, इसी क्रम में परियोजना के पैकेज-02 के तहत आजमगढ़ जिले में आरओडब्लू के अतिरक्ति इन्टर सेक्शन के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने के लिए बोर्ड से स्वीकृति के लिए निदेशक मण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि यूपीडा द्वारा निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना का कार्य अपने अन्तिम दौर में चल रहा है, इसी के तहत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पैकेज-05 के तहत अम्बेडकर नगर व आजमगढ़ जिले में आरओडब्लू के अतिरक्ति रैम्प/इन्टरचेंज के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने के लिए बोर्ड से स्वीकृति प्रदान कर अनुमोदन दिया गया है।

Related Articles

Back to top button