• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अलीगढ़ से सीधे अग्निकांड स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बोलें – सरकार आपके साथ, दोषी किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे

Writer D by Writer D
22/06/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi reached the site of the fire incident.

CM Yogi reached the site of the fire incident.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को अलीगढ़ का दौरा बीच में रद्द कर राजधानी लौट आए। वह सीधे अलीगंज स्थित अग्निकांड स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आग से जली बिल्डिंग का निरीक्षण किया और बगल के भवन की छत पर जाकर भी स्थिति के बारे में जाना। मुख्यमंत्री ने शासन व प्रशासन के अधिकारियों से हादसे की पूरी जानकारी ली। उन्होंने अग्निकांड के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी घोषित की। 

सीएम (CM Yogi) ने घायल बच्चों व परिजनों से भी ली जानकारी-

मुख्यमंत्री (CM Yogi) घटनास्थल से सीधे किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) पहुंचे। वह यहां भर्ती कराए गए घायल बच्चों से मिले। उनसे भी आग लगने के कारणों और घटना के बारे में संपूर्ण जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने घायलों के परिजनों को भी हिम्मत बंधाई और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने केजीएमयू प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के लिए भी निर्देशित किया। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने सीएम योगी को घायलों के इलाज के बारे में संपूर्ण जानकारी दी।

मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया सीएम (CM Yogi) ने-

मुख्यमंत्री जब केजीएमयू पहुंचे तो उनकी मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों के आंसू भी पोंछे। कहा कि हम किसी की जिंदगी तो नहीं लौटा सकते, लेकिन विश्वास दिलाते हैं कि दोषी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। सरकार परिजनों के साथ है।  

घटनास्थल व केजीएमयू का दौरा करते समय मुख्यमंत्री (CM Yogi) के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, विधायक नीरज बोरा, अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा, अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा) अमित कुमार घोष, डीजी (फायर सर्विस) सुजीत पांडेय, लखनऊ के आयुक्त विजय विश्वास पंत व जिलाधिकारी विशाख जी आदि भी मौजूद रहे।

Tags: cm yogilucknow fire
Previous Post

रात्रि जन चौपाल में एके शर्मा का निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

Next Post

योगी सरकार ने बिजली आपूर्ति में रचा इतिहास, 32348 मेगावाट मांग पूरी कर बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
Next Post
Power Supply

योगी सरकार ने बिजली आपूर्ति में रचा इतिहास, 32348 मेगावाट मांग पूरी कर बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

यह भी पढ़ें

encounter

हिंदुस्तान लीवर कंपनी गोदाम में लूट का पर्दाफाश, मुठभेड़ में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

29/12/2020
Goddess Lakshmi

मां धनलक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए संध्या के समय जरूर करें ये काम

29/09/2020
TV stars fearing outbreak of Corona, refusing to go out for shooting

कोरोना के प्रकोप से डर रहे टीवी के सितारे, शूटिंग के लिए बाहर जाने से कर रहे इंकार

28/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version