• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रात्रि जन चौपाल में एके शर्मा का निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

Writer D by Writer D
22/06/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास, ऊर्जा एवं जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के निर्देशों के क्रम में विकास खंड रामपुर की ग्राम पंचायत पट्टीकीरत राय एवं अटल आवासीय परिसर (वनवासी बस्ती) में कल देर रात्रि जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री शर्मा वर्चुअल माध्यम से जुड़े और ग्रामीणों तथा अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन पात्र परिवारों के पास आवास नहीं है, उन्हें आवास योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। साथ ही पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गांवों को पेयजल, सड़क, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं से पूर्ण रूप से आच्छादित किया जाए।

श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि वनवासी परिवारों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण वह स्वयं उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन भविष्य में गांव का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनके आगमन से पूर्व सभी लंबित एवं अवशेष कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए। इस दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ई-रिक्शा वितरित किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), श्रम कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा पीएम सूर्यघर योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

ग्राम पंचायत पट्टीकीरत राय की प्रमुख उपलब्धियां

ग्राम पंचायत पट्टीकीरत राय की कुल जनसंख्या 3078 है, जिसमें 1498 पुरुष एवं 1580 महिलाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 149 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 45 आवास स्वीकृत एवं निर्मित किए गए हैं। गांव में 120 शौचालयों का निर्माण कराया गया है।

पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 227 वृद्धावस्था पेंशन, 62 निराश्रित महिला पेंशन तथा 28 दिव्यांग पेंशन लाभार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। मनरेगा के तहत 206 जॉब कार्ड धारक, 987 आयुष्मान कार्ड धारक, 89 अंत्योदय कार्ड तथा 520 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक परिवार लाभान्वित हैं। पेयजल सुविधा हेतु 78 इंडिया मार्क हैंडपंप संचालित हैं तथा 19 स्वयं सहायता समूह सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

अटल आवासीय परिसर (वनवासी बस्ती) में योजनाओं की पहुंच

अटल आवासीय परिसर (वनवासी बस्ती) में 69 लोगों की आबादी निवास करती है। यहां मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 19 आवास निर्मित किए गए हैं। बस्ती में 9 शौचालय, 3 पेंशन लाभार्थी, 23 जॉब कार्ड धारक तथा 15 आयुष्मान कार्ड धारक परिवार लाभान्वित हैं। इसके अतिरिक्त 11 अंत्योदय एवं 7 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक परिवारों को खाद्यान्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पेयजल सुविधा के लिए 4 इंडिया मार्क हैंडपंप संचालित हैं तथा एक स्वयं सहायता समूह कार्यरत है।

जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि जो पात्र व्यक्ति अभी तक योजनाओं से लाभान्वित नहीं हो सके हैं, उन्हें शीघ्र ही योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग पात्रता के आधार पर शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित करेंगे।कार्यक्रम के दौरान विकास खंड रामपुर को आईएसओ प्रमाणीकरण प्राप्त होने पर बधाई देते हुए प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया। रात्रि जन चौपाल में जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

Tags: ak sharma
Previous Post

सीएम के हाथों चाबी, प्रमाण पत्र व चेक पाकर खिल उठे चेहरे

Next Post

अलीगढ़ से सीधे अग्निकांड स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बोलें – सरकार आपके साथ, दोषी किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Next Post
CM Yogi reached the site of the fire incident.

अलीगढ़ से सीधे अग्निकांड स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बोलें - सरकार आपके साथ, दोषी किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे

यह भी पढ़ें

भारत में एक दिन में लग गई न्यूजीलैंड की आबादी से चार गुना लोगों को वैक्सीन

17/09/2021
Case

दुष्कर्म के नाबालिग आरोपी को अनोखी सजा, छह माह तक करनी होगी वृद्धाश्रम की सेवा

28/03/2021
GAIL

GAIL के केंद्रीय भंडार गृह में लगी भीषण आग

11/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version