Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

डबल मर्डर से लखनऊ में मचा हड़कंप, 6 वर्षीय मासूम और मां की निर्मम हत्या

लखनऊ के मलिहाबाद में डबल मर्डर (Double Murder) की एक घटना सामने आयी है। जहां एक 6 साल की मासूम बच्ची और उसकी 25 साल की मां की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से आसपास हड़कंप मच गया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इसके लिए पुलिस की टीम छापेमारी भी कर रही है।

घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। पुलिस अफसर मामले की जांच में जुटे हुए हैं। हालांकि, अभी हत्या के वजहों के बारे में पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले का पता लगाने के लिए परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

मामले में पुलिस का कहना है कि मलिहाबाद के ईशापुर गांव में डबल मर्डर (Murder) की घटना सामने आयी है। जहां एक 6 साल की मासूम बच्ची दीपिका और उसकी 25 वर्षीय मां गीता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।

इसके लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। हालांकि। मासूम और उसकी मां की हत्या क्यों की गई, इसके सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है।

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर केमिकल टैंकर में ब्लास्ट, कई किलोमीटर तक दिखीं आग की लपटें

ईशापुर गांव मे प्रकाश कनौजिया के दरवाजे देर सुबह तक नहीं खुले तो पड़ोसियों ने घर से कोई हलचल न होने पर दरवाजा खटखटाया। वहीं, कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। जहां कमरे में मां और बेटी की धारदार औजार से गला काटकर हत्या की गई थी और दोनों का शव खून से लथपथ था।

सूचना पाकर मौके पर DCP पश्चिम सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने बताया प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button