Main Sliderफैशन/शैली

घर की पूर्व दिशा में लगाएं इस रंग के पर्दे

लाइफ़स्टाइल डेस्क। वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर में दिशाओं के अनुसार पर्दों के रंग के बारे में। वास्तु शास्त्र में हर एक दिशा का संबंध किसी न किसी खास रंग से होता है और अगर उसके हिसाब से घर की साज-सज्जा की जाये, तो वास्तु के अप्रितम लाभ देखने को मिलते हैं, साथ ही कई तरह के वास्तु दोषों से भी छुटकारा मिलता है। अतः इस कड़ी में आज हम सबसे बात करेंगे घर की पूर्व दिशा में पर्दों के रंग और उससे मिलने वाले लाभ के बारे में।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व दिशा में हरे रंग के पर्दे लगाना अच्छा माना जाता है। किसी भी कमरे की पूर्व दिशा में हरे रंग के पर्दे लगाने से उस कमरे में रहने वाले लोगों के पैरों में किसी प्रकार की समस्या नहीं रहती और उनके पैर मजबूत रहते हैं। इसके अलावा घर में बड़े बेटे के साथ संबंध अच्छे बने रहते हैं और जीवन की गति में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button