Main Sliderफैशन/शैली

बिना पार्लर जाए घर पर करें नैचुरल तरीके से फेशियल

लाइफ़स्टाइल डेस्क। कई लोगों का मानना है कि फेशियल केवल पार्लर में ही किया जा सकता है। लेकिन आपको बता दें कि आप भी घर में आसानी से फेशियल कर सकते हैं वो भी नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करके। घर पर होने वाले फेशियल पार्लर की तुलना में स्किन के लिए बेहतर होते हैं क्योंकि पार्लर में अधिकतर नॉन ब्रैंड, केमिकल युक्त या फिर एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स का यूज कर लेते हैं। जिसके बारे में आप कभी नहीं जानते होंगे। वहीं दूसरी ओर कोरोना काल में हमारे दिमाग में इस बात का भी संदेह है कि पार्लर ठीक से हाइजेनिक और मेंटेन रखते हैं कि नहीं। ऐसे में अच्छा है कि आप घर पर ही फेशियल कर लें। यह नैचुरल फेशियल हर किन के लोग यूज कर सकते हैं।

फेशियल शुरू करने का पहला स्टेप होता है क्लींजिंग है। इसके लिए, 2-3 बड़े चम्मच कच्चे दूध में  2-3 बूंद नींबू के रस  डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसे एक कॉटन पैड में में लगाकर साफ चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। थोड़ी देर लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे गको धो लें।

फेस मसाज स्टेप दूसरा है जोकि फेशियल के आकर्षणों में से एक है। चेहरे की मसाज सही तरीके करने से कोलेजन बढ़ते हैं। इसके साथ ही बल्ड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इसलिए सही तरीके से मसाज करना बहुत जरूरी है। चेहरे की मसाज के लिए, 1 चम्मच नींबू के छिलके का पाउडर, 1 बड़ा चम्मच खट्टा दही और 1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। अब चेहरे और गर्दन की मालिश शुरू करें। 10 मिनट मसाज करने के बाद चेहरे को धो लें।

फेशियल करते समय आपका एक्सफोलिएटर जितना बेहतर होगा, उतना ही प्रभावी फेशियल होगा। एक्सफोलिएटर करने के लिए, 1 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, 1 बड़ा चम्मच ओटमील और गुलाब जल को डालकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 5 मिनट तक मसाज करें और फिर इसे धो लें।

Related Articles

Back to top button