Main Sliderअंतर्राष्ट्रीयनई दिल्लीराष्ट्रीय

मोदी सरकार बेचेंगी सस्ता सोना, 31 अगस्त से शुरू होगी योजना

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार सोने में निवेश के इच्छुक निवेशकों के लिए की स्वर्ण बांड योजना ला रही है। इसकी बिक्री 31 अगस्त को शुरू होकर चार सितंबर तक चलेगी। मोदी सरकार पिछले कुछ वर्षों से सोने की भौतिक मांग कम करने के लिए समय-समय स्वर्ण बॉन्ड योजना लाती रही है। इस बार यह 31 अगस्त से चार सितंबर तक चलेगी।

जानें क्या ‘तारक मेहता’ की ‘दया बेन’ उर्फ दिशा वकानी करने वाली बिग बॉस 14 में एंट्री

योजना के तहत बेचे जाने वाली कीमती पीली धातु का दाम रिजर्व बैंक तय करता है। केंद्रीय बैंक ने इस बार स्वर्ण बॉन्ड योजना के तहत दाम 5,117 रुपये प्रति ग्राम रखा है। योजना के तहत खरीदे जाने वाली सोने की मात्रा पर डिजिटल भुगतान करने पर 50 रुपये प्रति दस ग्राम की छूट मिलेगी। डिजिटल भुगतान पर निवेशक को 5,067 रुपये प्रति ग्राम कीमत अदा करनी होगी।

अस्पताल के वर्कर के दावे पर सुशांत की बहन श्वेता बोलीं- उन्होंने मेरे भाई के साथ क्या किया

योजना के तहत न्यूनतम खरीद एक ग्राम की जा सकती है। सोने की खरीद बैंक, बीएसई, एनएसई की वेबसाइट अथवा डाकघर से की जा सकेगी। समाप्त वित्त वर्ष में बैंक ने दस किस्तों में कुल 2,316.37 करोड़ रुपये अर्थात 6.13 टन के स्वर्ण बॉन्ड जारी किए थे। कोरोना काल में लगातार छह महीने से स्वर्ण बॉन्ड जारी किये जा रहे है।

Related Articles

Back to top button