Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

पुलिस बल जनता की सुरक्षा के लिए पूरी क्षमता और दक्षता से कार्य करें : योगी  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रत्येक राजकीय कर्मी को उसकी योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप शासकीय व्यवस्था के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।

श्री योगी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में पीएसी के 10 कर्मियों को सम्मान स्वरूप प्रोन्नति आदेश प्रदान किये। इन कर्मियों में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत 06 कर्मी तथा हेड कांस्टेबल से प्लाटून कमाण्डर पद पर पदोन्नत 04 कर्मी सम्मिलित हैं।

गौरतलब है कि पुलिस बल में 6,107 पुलिस एवं पीएसी कर्मियों को पदोन्नत किया गया है। पीएसी के 5,042 कर्मी मुख्य आरक्षी तथा 717 प्लाटून कमाण्डर के पद पर पदोन्नत किये गये हैं। इसके अलावा अन्य संवर्गाें में 348 पदोन्नतियां की गयी हैं।

राममंदिर निर्माण से पीएम मोदी ने पूरा किया कई पीढ़ियों का संकल्‍प : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पुलिस व पीएसी कर्मियों की पदोन्नति के लिए गृह विभाग सहित सम्बन्धित संगठनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य के पुलिस बल के मनोबल व व्यावसायिक दक्षता को पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ बनाये रखने के लिए समयबद्ध ढंग से कार्यवाही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राजकीय कर्मी को उसकी योग्यता और क्षमता के अनुरूप शासकीय व्यवस्था के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पीएसी कर्मियों को एक संवर्ग से दूसरे संवर्ग में ले जाने के दृष्टिगत उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएसी कर्मियों की पदोन्नति से वर्षाें से लम्बित समस्या का समाधान हो गया है।

जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के नियमों में किये कई बड़े बदलाव

सभी पदोन्नत कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में प्रमोशन की कार्यवाही सम्पन्न की गयी है। पुलिस बल भी प्रदेश की जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरी अपनी क्षमता व दक्षता के साथ कार्य करें।

Related Articles

Back to top button