झुर्रियों से हैं परेशान, तो अपनाए ये 4 घरेलू नुस्खे और देखे अद्भुत परिणाम
बढ़ती उम्र या अन्य कई वजहों जैसे-धूप, प्रदूषण, धूल, गलत आहार और खराब जीवन शैली से हमें चेहरे पर अनचाही झुर्रियों का सामना करना पड़ जाता है. ऐसे में हम अपना आत्मविश्वास कहीं खोने लग जाते हैं. क्यूंकि झुर्रियों की वजह से हमारी सुंदरता में कमी आ जाती है. लेकिन आप घर पर ही रहकर कुछ देशी नुस्खे अपनाकर इन अनचाही झुर्रियों से छुटकारा पा सकती हैं. चलिए जाने कैसे…
केलाः
केला आपके चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है. बस आपको केले का क्रीम जैसा पेस्ट बनाकर उसे चेहरे पर लगाना है. और कुछ देर बाद पानी से धो लेना है.
खीराः
खीरा खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना है. लेकिन खीरे के जूस को चेहरे के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. खीरे का जूस निकाल कर उसमें टमाटर का जूस मिला लें, और उसे फ्रिज में रख दें. अब इसी आइसक्यूब को दिन में 3-4 बार झुर्रियों वाली जगह पर लागाएं इससे आपकी झुर्रियां कम हो सकती है.
नारियल तेलः
नारिलय तेल को त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. रात में सोने से पहले नारियल तेल को चेहरे में लगाकर मालिश करें. इससे आपके चेहरे कि झुर्रियों को कम किया जा सकता है. साथ ही ये त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद कर सकता है.
एलोवेराः
चेहरे की झुर्रियों से निजात पाने के लिए, एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच भीगी हुई चने की दाल का पेस्ट मिलाकर फेस पैक तैयार करें. इसे चेहरे पर लगाएं. कुछ देर बाद साफ पानी से चेहरा धो लें. इससे चेहरा बेदाग और चमकदार भी बन सकता है.




