• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना महामारी में सेहत का रखे ख्याल, दिन में इतनी बार करें गरारा

Desk by Desk
12/05/2021
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
Take care of health in corona epidemic, do so many times a day

Take care of health in corona epidemic, do so many times a day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देशभर में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है। पूरा देश इससे लड़ने की कोशिश कर रहा है। आजकल लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए रोज गरारा कर रहे हैं। हालांकि गरारे करते वक्त आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा। आपको 10 सेकंड से ज्यादा मुंह में पानी नहीं रखना चाहिए। बता दें कि गरारे करने से कोरोना वायरस खत्म नहीं होता लेकिन ओरल क्लीनिंग के लिए ये जरूरी है।

कोरोना से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। कई लोग घरेलू नुस्खे अपना रहे हैं। लोग भाप ले रहे हैं, काढ़ा पी रहे हैं, गरारे कर रहे हैं, ताकि कोरोना से दूर रहें। कुछ लोगों को लगता है कि इससे उन पर कोरोना वायरस का असर नहीं होगा या कोरोना वायरस बाहर आ जाएगा। लेकिन क्या ये सच है।

जाने एक्सपर्ट्स की राय

गरारा क्यों करने चाहिए ?डॉक्टर्स का कहना है कि गरारा करने से गले में मौजूद गंदगी साफ हो जाती है। अगर गला खराब है या किसी तरह की सूजन है तो गरारे करने से उसमें आराम पड़ता है। हालांकि आजकल लोग नमक और हल्दी के पानी से गरारे कर रहे हैं लेकिन अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई कि इससे कोरोना वायरस मर जाएगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गरारा ओरल हाइजीन के लिए जरूरी है। अगर आपको जुकाम या फिर गला खराब है, तो आपको गरारे से फायदा मिल सकता है।

लिंक्डइन के बाद अब Instagram भी ले आया ये फीचर, जानिए क्या

ज्यादा गरारा करने के नुकसान ?

अगर आप ज्यादा गरारा कर रहे हैं तो आपको कई नुकसान भी हो सकते हैं।

1- हाई ब्लड प्रेशर के लोगों को ज्यादा नमक के पानी से गरारे नहीं करने चाहिए इससे ब्लड प्रेशर पर असर पड़ सकता है। आपका शरीर नमक को अब्जॉर्ब करने लगता है जिससे बीपी पर असर हो सकता है।

2- कुछ लोग दिन में कई बार गरारे करते हैं उनके गले में सूजन आ सकती है। इसलिए ज्यादा गरारे करने से बचना चाहिए।

3- ज्यादा गर्म पानी से गरारे करने पर आपके गले अल्सर हो सकता है। इसलिए बहुत गर्म पानी से गरारे नहीं करने चाहिए।

4- बार-बार गर्म पानी से गरारे करने पर गले में रैशेज हो सकते हैं। कुछ लोगों को मुंह में छाले और रैशेज भी हो सकते हैं।

कितनी बार करें और कब करें?

अगर आपके गले में कोई परेशानी है तो डॉक्टर आपको दिन में कई बार गरारे करने के लिए कह सकते हैं। लेकिन एक सामान्य व्यक्ति को सुबह-शाम या फिर दिन में 3 बार ही गरारा करना चाहिए। डॉक्टर्स खाने के बाद गरारा करने की सलाह देते हैं. आप ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के बाद गरारा कर सकते हैं. ध्यान रहे पानी ज्यादा गर्म नहीं हो। आप चाहें तो नॉर्मल पानी से भी गरारा कर सकते हैं। गरारा करने से आपको जुकाम, गले की खराश जैसी समस्याओं में आराम मिलेगा. इससे आप ओरल हाइजीन रख सकते हैं।

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं रखें खास ध्यान

कैसा गरारा होता है बेहतर?

बीटाडीन से गरारे- अगर आपका गला खराब है, गले में किसी तरह की सूजन है या फिर गले में दर्द है, तो आप पानी में बीटाडीन डालकर गरारे करें। बीटाडीन एक एंटीबैक्टीरियल दवा है जिससे इंफेक्शन दूर होता है।

नमक के पानी से गरारे- अगर आपको कोई परेशानी नहीं है तो आप गुनगुने पानी में 1 चुटकी नमक डालकर भी गरारे कर सकते हैं। आपको दिन में 3 बार से ज्यादा गरारे नहीं करने चाहिए। हल्दी के पानी से गरारे- हल्दी में एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इससे कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं। आप सही मात्रा में हल्दी डालकर गरारे कर सकते हैं। लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल भी नुकसान कर सकता है।

 

Tags: 24ghante online.comcorona epidemicHealthhealth tipshealth tips 2021hindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsNational newsNEWSnews in hindiताजा समाचारहिंदी समाचार
Previous Post

‘शक्तिमान’ की बहन को दिल्ली में ICU बेड नहीं मिलने पर हुई मौत

Next Post

कम दाम में खरीदें दमदार बैटरी के साथ Realme C20A, जाने फीचर्स

Desk

Desk

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Major security lapse during CM Yogi's visit.
Main Slider

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

04/09/2026
Next Post
Buy Realme C20A with strong battery at low prices, know features

कम दाम में खरीदें दमदार बैटरी के साथ Realme C20A, जाने फीचर्स

यह भी पढ़ें

CM Yogi pays tribute to Dr. Ram Vilas Das Vedanti

डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का संपूर्ण जीवन रामकाज को समर्पित रहा : मुख्यमंत्री योगी

16/12/2025
allahabaad university

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी में पहले दिन 198 छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन

07/11/2020
CM Yogi

सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- उनके राज में टैक्स चोरी थी

02/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version