• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मानसून में रखें अपनी सेहत का खास ध्यान

Writer D by Writer D
01/08/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
मानूसन

मानूसन

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। मानसून के मौसम में तीन विटामिन्स पर सबसे अधिक ध्यान देना होता है। इनमें विटमिन-A, विटमिन-C और विटमिन-D शामिल है। इनके अलावा आप अन्य पोषक तत्वों को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

मौसम के बदलाव के साथ खानपान में बदलाव होना भी जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि बदलता मौसम बीमारियों को बुलावा देता है और हमारी इम्यूनिटी सिस्टम यानी प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर भी बनाता है। चिकित्सकों के अनुसार इम्यूनिटी सिस्टम कमोजर होने की वजह से सर्दी, जुखाम, वायरल और अन्य बीमारियां आजकल अपना शिकार बना लेती है। ये ही कारण है कि जिन लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर है उन्हें मौसमी बीमारियां ज्यादा तंग करती हैं।

मानसून के सीजन में खुद को किसी तरह के संक्रमण और बीमारियों से दूर रखने के लिए अपना इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनाए रखना जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार अपने लाइफस्टाइल में बदलाव और खानपान में परहेज कर खुद को स्वस्थ बना सकते हैं। वहीं, आज हम आपको मानसून में इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं उसके तरीके बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं…

योग के जानकारों का कहना है कि सुर्योदय से पहले उठना हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा साबित होता है। उठने का समय कम से कम 6 बजे का होना चाहिए। उठने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी भी जरूर पीना चाहिए और दिन शुरुआत योग कर करनी चाहिए। जरूरी नहीं कि मुश्किल योग ही करें, आप चाहे तो आसान योग भी कर सकते हैं। आप शवासन, सुखासन और वज्रासन कर सकते हैं। इन्हें करने पर आपको कई तरह के लाभ होते हैं।

आयुर्वेद चिकित्सक की मानें तो आपको रोजाना सुबह नित्य क्रिया के बाद 1 कप काढ़े का सेवन जरूर करना चाहिए। ये आपको बाजार से आसानी से मिल जाएगा। आप चाहे तो इसे रसोई में मौजूद सामग्रियों से भी बना सकते हैं। काढ़ा बना के लिए आपको लौंग, छोटी इलायची, बड़ी इलायची, तेजपत्ता, काली मिर्च, हल्दी, अदरक और तुलसी के पत्तों को एक पतीले पानी में उबालना होगा। इस पानी को आधा होने तक उबाले और फिर चाय की तरह सेवन करें। इससे आपकी इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगी और आप सेहतमंद बने रहेंगे।

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि मानसून के मौसम में तीन विटामिन्स पर सबसे अधिक ध्यान देना होता है। इनमें विटमिन-A, विटमिन-C और विटमिन-D शामिल है। इनके अलावा आप अन्य पोषक तत्वों को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

  • विटमिन-A के लिए अंगूर, पपीता, शिमला मिर्च और खरबूजा का सेवन करें।
  • विटमिन-C के लिए आप टमाटर, कीवी, अनानास, आम, नींबू, और स्ट्राबेरी का सेवन करें।
  • विटमिन-D के लिए आप संतरा, फोर्टिफाइड मिल्क, मशरूम और इंस्टैंट ओटमिल का सेवन करें।

पानी उबाल कर पीएं

मानसून के शुरुआत समेत संक्रामक बीमारियों के होने का खतरा बढ़ता है। इसलिए ऐसे मौसम में हल्का और सुपाच्य भोजन का सेवन करें। साथ ही उबले हुए पानी का सेवन करें।

मौसमी बीमारियों से लड़ने के लिए अच्छी नींद लेना भी जरूरी होता है। ऐसे में जरूरी है कि रात के 10 बजे तक सो जाएं। जितनी जल्दी आप सोएंगे उतनी जल्दी सुबह 5 से 6 बजे तक आप उठ सकेंगे। इस तरह से आपका रुटीन बना रहेगा, हालांकि शुरुआत में कुछ दिक्कतें आएंगी लेकिन कुछ दिनों में आपका रुटीन बन जाएगा। इससे आपका शरीर मजबूत होगा और इम्यूनिटी सिस्टम पर कोई बीमारी हावी नहीं होगी।

Tags: diet to increase immunity systemdiet with vitamin-Dhow to increase immunityhow to increase immunity during monsoon seasonImmunityimmunity systemimyoonitee sistamimyoonitee sistam badhaane ka aahaarkaadhakaise badhaenmaanasoon ke mausam mein kaise badhaen pratirodhak kshamatavitamin-d vaala aahaaryogaइम्यूनिटी सिस्टमकाढ़ाकैसे बढ़ाएं प्रतिरोधक क्षमताप्रतिरोधक क्षमतामानसून के मौसम में कैसे बढ़ाएं प्रतिरोधक क्षमता
Previous Post

पति की गला दबाकर हत्या, कातिल पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

Next Post

जानिए एवोकाडो फल कैसे करता है दिमागी क्षमता के साथ-साथ एकाग्रता में भी सुधार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Next Post
evocado

जानिए एवोकाडो फल कैसे करता है दिमागी क्षमता के साथ-साथ एकाग्रता में भी सुधार

यह भी पढ़ें

ये Aadhar Card अब नहीं आएगा कोई काम, UIDAI ने इसे बताया बेकार

20/01/2022
arrested

15-15 हजार के दो इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

13/05/2021
Samsung

Samsung के इस 5G फोन का नया वेरियंट लॉन्च, मिलेगा हजारों का कैशबैक

14/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version