• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तालिबान ने दानिश सिद्दीकी की पहचान जाहिर होने के बाद बेरहमी से मारा: अमेरिका का दावा

Desk by Desk
30/07/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वॉशिंग्टन. रॉयटर्स की ओर से अफ़ग़ानिस्तान और तालिबन के बीच जारी संघर्ष को कवर कर रहे भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की मौत के मामले में एक अमेरिकी मैगजीन ने नया दावा किया है। वॉशिंगटन एग्जामिनर नाम की मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, दानिश की मौत क्रॉस फायरिंग में नहीं हुई, बल्कि तालिबान के आतंकियों ने उनकी हत्या की थी। इससे पहले यह जानकारी सामने आई थी कि पुलित्जर अवॉर्ड विजेता दानिश की 16 जुलाई को तालिबान और अफगान सेना की क्रॉस फायरिंग में मौत हो गई थी। वे रॉयटर्स की ओर से इस संघर्ष को कवर कर रहे थे।

Tokyo Olympic: कंडोम का इस्तेमाल कर इस खिलाड़ी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि दानिश पाकिस्तान से सटे इलाके में अफगान बलों के साथ थे। तभी उन पर तालिबान के आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था। मैगजीन के मुताबिक, सिद्दीकी की मौत के हालात अब साफ हैं। वह सिर्फ फायरिंग में नहीं मारे गए थे। तालिबान ने उनकी बेरहमी से हत्या की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, अफगान अधिकारियों ने बताया था कि दानिश अफगान नेशनल आर्मी की एक टीम के साथ स्पिन बोल्डक एरिया में गए थे। यहां तालिबान के साथ अफगान सेना का जोरदार संघर्ष चल रहा है। इसी दौरान तालिबान आतंकियों ने हमला कर टीम को दो हिस्सों में बांट दिया। दानिश, अफगान कमांडर और तीन अफगान सैनिक बाकी यूनिट से अलग हो गए।

इस हमले के दौरान दानिश को छर्रे लगे थे। इसलिए वह और उनकी टीम एक स्थानीय मस्जिद में चले गए। वहां उनका इलाज किया गया। हालांकि, जैसे ही यह खबर फैली कि एक पत्रकार मस्जिद में है, तालिबानी आतंकी वहां पहुंच गए। जांच से पता चला है कि तालिबान ने दानिश की मौजूदगी के कारण ही मस्जिद पर हमला किया था।

मकान की छत गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

तालिबान ने जिंदा पकड़ा था दानिश को

रिपोर्ट में दावा किया गया कि दानिश को तालिबान ने जिंदा पकड़ा था। आतंकियों ने दानिश की पहचान की पुष्टि की और फिर उन्हें व उनके साथ के लोगों को मार डाला। रिपोर्ट लिखने वाले माइकल रुबिन के मुताबिक दानिश की सर्कुलेट की गई फोटो में उनका चेहरा पहचाना जा सकता है। माइकल अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट में सीनियर फेलो भी हैं।

उन्होंने भारत सरकार के एक सूत्र से मिली दूसरी फोटो और एक वीडियो को देखा। उसमें पता चलता है कि तालिबानी आतंकियों ने दानिश के सिर पर कई वार किए और फिर उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया।

कोवैक्सिन और कोवीशील्ड वैक्सीन मिक्सिंग पर होगी स्टडी, रिसर्चर ने ट्रायल की मंजूरी मांगी

तालिबान हमेशा क्रूर होते हैं

रिपोर्ट में कहा गया है तालिबान हमेशा क्रूर होते हैं, लेकिन हो सकता है कि दानिश के भारतीय होने के कारण उन्होंने ज्यादा क्रूरता दिखाई हो। वे यह भी संकेत देना चाहते हैं कि पश्चिमी पत्रकारों का उनके कब्जे वाले इलाके में आना ठीक नहीं है।

तीन जगह फिर दिखें संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने फायरिंग कर खदेड़ा

तालिबान ने दानिश की मौत पर जताया था दुख

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक समाचार पत्र से बातचीत में दानिश की मौत पर दुख जताया था। तालिबन ने कहा था कि हम इस बात से दुखी हैं कि पत्रकार हमें बिना बताए युद्धग्रस्त इलाके में आ रहे हैं। उन्होंने कहा था कि हमें नहीं पता कि किसकी गोलीबारी में पत्रकार मारा गया। युद्धग्रस्त इलाके में आने वाले किसी भी पत्रकार को हमें इसकी जानकारी देनी चाहिए। हम उसकी पूरी देखभाल करेंगे।

Tags: Afghanistan and Taliban conflictamerican magazineIndian photojournalist Danish SiddiquiPulitzer Prize winner DanishReutersTaliban and the Afghan armyTaliban terroristsThe death of DanishThe death of Danish SiddiquiThe Washington Examinerअफ़ग़ानिस्तान और तालिबन संघर्षअमेरिकी मैगजीनतालिबान और अफगान सेनातालिबान के आतंकियोंदनिश सिद्दकी की मौतदानिश की मौतपुलित्जर अवॉर्ड विजेता दानिशभारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकीरॉयटर्सवॉशिंगटन एग्जामिनर
Previous Post

मकान की छत गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Next Post

‘रामलला’ की तस्वीर पर सियासत, कांग्रेस-सपा के हमले पर योगी ने मंत्री का पलटवार

Desk

Desk

Related Posts

Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने हरियाणा में विकास की परिभाषा को बदला: नायब सैनी

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Next Post
Ram Lalla

'रामलला' की तस्वीर पर सियासत, कांग्रेस-सपा के हमले पर योगी ने मंत्री का पलटवार

यह भी पढ़ें

share market

शेयर बाजार में आई बहार, सेंसेक्स और निफ्टी भी उछले

15/05/2026
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

विधि छात्र की पिटाई में दो सिपाहियों सहित दरोगा निलंबित

03/06/2023
Chinese manjha

चाइनीज मांझा से तीन लोगों की गर्दन कटी

20/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version