• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हेरात पुलिस हेडक्वॉर्टर पर तालिबान ने किया कब्जा, अमेरिका ने कहा- अफगान अपना बचाव खुद करें

Writer D by Writer D
12/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान में हालात सुधरने की जगह बिगड़ते ही जा रहे है। आतंकी संगठन तालिबान के लोग राजधानी काबुल के पास तक पहुंच गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, तालिबान ने राजधानी काबुल के पास स्थित सामरिक प्रांतीय शहर गजनी पर कब्जा कर लिया है। अब अफगानिस्तान के कुल 10 प्रांतिया राजधानी तालिबान के कब्जे में हो गई हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान ने हेरात के पुलिस हेडक्वॉर्टर पर भी कब्जा कर लिया है। बता दें कि हेरात अफगानिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा शहर है।

अफगानिस्तान से अमेरिका की सेना की वापसी को अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, इतने कम वक्त में तालिबान ने हाहाकार मचा दिया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि तालिबान ने अफगानिस्तान के 60 प्रतिशत हिस्से को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

न्यूज एजेंसी एपी की खबर के मुताबिक, गजनी काबुल से 130 किलोमीटर की दूरी पर है। वहां तालिबान के आतंकियों ने इस्लामिक निशान वाले श्वेत झंडे फहराए हैं। तालिबान की तरफ से कुछ ऑनलाइन वीडियो और तस्वीरें डाली गईं हैं जिसमें उसके आतंकी गजनी प्रांत की राजधानी गजनी में नजर आ रहे हैं। गजनी पर तालिबान का कब्जा अफगानिस्तान के लिए झटका है। काबुल-कंधार को जोड़ने वाला हाइवे गजनी से होकर गुजरता है। इसकी वजह से ही काबुल दक्षिणी प्रांतों से जुड़ा रहता है।

अफगानिस्तान सरकार के लिए चुनौती सिर्फ तालिबान के आतंकी नहीं हैं। बल्कि अब अपने नागरिकों के रहने की उचित व्यवस्था, उनकी सुरक्षा भी चुनौती है। लड़ाई की वजह से विस्थापित हजारों लोग काबुल भाग आए हैं और खुले स्थानों और पार्कों में रह रहे हैं।

अमेरिका ने साफ कर दिया है तालिबान के आतंक के बावजूद, उनका सेना वापसी का फैसला नहीं बदलने वाला है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बयान में पहले ही कह दिया है कि अफगानिस्तान को खुद तालिबान के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। हालांकि, अमेरिकी एयरफोर्स एयर स्ट्राइक्स से अफगानिस्तान की मदद करता रहेगा। बाइडन प्रशासन ने अपने बयान में कहा था कि अफगान राष्ट्रीय बलों के पास तालिबान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की क्षमता और हथियार हैं। यह भी कहा गया कि अमेरिका ने दो दशकों तक अफगानिस्तान की राष्ट्रीय सेना को ट्रेनिंग दी है।

Tags: # world newsafganistan newsinternational NewsTaliban
Previous Post

CM धामी ने 1469.25 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Next Post

BJP नेता के घर पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, पांच घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

निवेश से निर्यात तक, एक मंच पर दिखेगा उत्तर प्रदेश का औद्योगिक सामर्थ्य

18/09/2026
Main Slider

निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव

18/09/2026
Neeb Karori Baba
Main Slider

‘हनुमान अंश’ वाले बाबा का क्रेज बढ़ा, UPSTDC ने शुरू किया 3 दिवसीय टूर

18/09/2026
Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
Next Post
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

BJP नेता के घर पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, पांच घायल

यह भी पढ़ें

CA Foundation Result

JEE, NEET, CUET का एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

16/12/2022

मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हरक सिंह रावत, दूर हुई सभी नाराजगी

25/12/2021
दिल्ली की 'नाकेबंदी'

दिल्ली की ‘नाकेबंदी’ के लिए सड़कों पर उतरे किसान, KMP एक्सप्रेस-वे जाम

06/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version