• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तनिषा ने इस उम्र में अपने एग्स करवा दिये थे फ्रीज, बोली- शादी करना जरूरी नहीं…

Writer D by Writer D
06/07/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Tanisha Mukherjee

Tanisha Mukherjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काजोल की बहन एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने खुलासा किया है कि उन्होंने 39 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करवा दिए थे। तनीषा ने इस बात का खुलासा हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया है।

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वे इस प्रक्रिया से 33 साल की उम्र में ही गुजरना चाहती थीं, लेकिन तब डॉक्टर ने उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी थी। तनीषा से पहले एकता कपूर और मोना सिंह समेत कई एक्ट्रेस हैं, जो ऐसा कर चुकी हैं।

43 साल की तनीषा मुखर्जी ने कहा, “मेरा कोई बच्चा नहीं है और ये सब बातें मेरे दिमाग में चल रही थीं। मुझे आखिरकार मार्गदर्शन मिला और 39 साल की उम्र में मैंने अपने एग्स फ्रीज कर दिए थे। लेकिन इस प्रक्रिया के कारण तब मेरा वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया था। इस प्रक्रिया में वे आपको बहुत सारे प्रोजेस्टेरॉन के साथ पंप करते हैं और यह आपको बहुत फुला देता है। सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता, बल्कि आप गोल हो जाते हो।

आपकी स्किन ग्लो करने लगती है और आप बेहद खूबसूरत दिखने लगते हो। मुझे गर्भवती महिलाओं से प्यार है, वे उस बच्चे की चमक के साथ अपने सबसे खूबसूरत दौर में होती हैं। मैं अपने एग्स फ्रीज करने से बहुत खुश थी। बाद में फिट होने के लिए मैंने एक्सरसाइज और डाइट फॉलो करना चालू कर दिया था।”

साथ निभाना साथिया फेम ‘कोकिला मोदी’ की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई भर्ती

तनीषा मुखर्जी ने आगे कहा, “मैंने पहली बार एक दशक पहले अपने एग्स फ्रीज करने के बारे में सोचा था, जब मैं 33 साल की थी। उस समय, जब मैं अपने डॉक्टर के पास गई थी। लेकिन तब उन्होंने मुझे ऐसा करने से रोक दिया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि यह प्रक्रिया आपके शरीर पर इस समय भारी पड़ सकती है। तब उन्होंने सलाह दी थी कि मुझे इसे तब करना चाहिए, जब मुझे गर्भ धारण करने की कोई उम्मीद न हो। यह एक व्यक्तिगत पसंद होती है। और आज के समय में बच्चे पैदा न करना भी बिल्कुल ठीक है। जरूरी नहीं है कि हर महिला के बच्चे हों। आप बच्चा गोद ले सकते हैं, दुनिया में बहुत सारे बच्चे हैं। मुझे लगता है कि लोगों को इसके बारे में सामने आकर खुलकर बात करनी चाहिए। ये जरुरी नहीं आप शादी करें, या फिर किसी के साथ रिश्ते में हों। आपको परिभाषित करने के लिए जीवन में पुरुष की जरूरत नहीं है।”

तनीषा ने 2003 में रिलीज हुई ‘Sssshh…’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘नील ‘एन’ निक्की’, ‘सरकार’, ‘टैंगो चार्ली’ और ‘वन टू थ्री’ जैसी फिल्मों में काम किया। 2013 में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस के 7वें सीजन में भाग लिया था। वे खतरों के खिलाड़ी के 7वें सीजन की प्रतियोगी भी रही थीं।

Tags: Entertainment newsTanisha Mukherjee
Previous Post

साथ निभाना साथिया फेम ‘कोकिला मोदी’ की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई भर्ती

Next Post

TMC नेता मुकुल रॉय की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन, लंबे समय से थी बीमार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Mukul Roy

TMC नेता मुकुल रॉय की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन, लंबे समय से थी बीमार

यह भी पढ़ें

Ramlala

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निकला शुभ मुहूर्त, इस समय विराजमान होंगे रामलला

27/10/2023
UPSC NDA-CDS 1

UPSC NDA 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगा एग्जाम

12/08/2023
Telangana Tunnel Incident

19th Day of Telengana Tunnel Incident: 7 लोगों की तलाश में जुटी सेना-NDRF

12/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version