• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिसंबर तक 90 हजार से अधिक ग्रामों की घरौनियां तैयार करने का लक्ष्य

Writer D by Writer D
03/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Gharauni

Gharauni

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने इस साल दिसंबर तक 90 हजार से अधिक ग्रामों की घरौनियां (Gharauni) तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य के सापेक्ष 31 जुलाई तक सर्वे ऑफ इंडिया से त्रुटिरहित मानचित्र प्राप्त करने का लक्ष्य है तो 31 अगस्त तक मौके पर जाकर परीक्षण का लक्ष्य भी तय किया गया है।

मुख्य सचिव के समक्ष इसकी कार्ययोजना एवं लक्ष्य का विस्तृत ब्यौरा रखा गया है। अभी तक योगी सरकार (Yogi Government) ने 90,894 ग्रामों का ड्रोन सर्वे पूरा कर लिया है, जबकि करीब 73 हजार ग्रामों का सर्वे ऑफ इंडिया से मानचित्र प्राप्त कर लिया गया है। करीब 57 लाख घरौनियां (Gharauni) तैयार की जा चुकी हैं। इनमें  से 24 अप्रैल 2023 तक करीब 55.15 लाख घरौनियां वितरित भी की जा चुकी हैं जो बड़ी उपलब्धि है।

समग्र कार्य में बुंदेलखंड सबसे आगे

स्वामित्व योजना के समग्र कार्य के अन्तर्गत टॉप 10 जनपदों की बात करें तो बुंदेलखंड के  जिले सबसे आगे हैं। यहां ललितपुर (99.944%), जालौन (99.657%) और झांसी (99.056%) टॉप 3 में हैं तो महोबा (98.701%) के साथ पांचवें स्थान पर है। चौथे स्थान पर मुरादाबाद (99.037) है। बागपत (98.375%), संभल (97.474), हमीरपुर (97.328), शामली (97.044) और कासगंज (97.008) छठे, सातवें, आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर है।

पीएम ने डिजिटली वितरित की थी करीब 22 लाख घरौनियां (Gharauni)

बीते 24 अप्रैल को पीएम मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 20,98,926 घरौनियों (Gharauni) का डिजिटली वितरण किया था। इन घरौनियों का वितरण प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रदेश के 37,833 ग्रामों के लिए किया गया। तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे ग्रामोदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार करने वाला कदम बताया है।

Tags: cm yogiGharauni YojnaLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

सुगम और सुरक्षित यात्रा हर नागरिक का अधिकार: सीएम योगी

Next Post

ओडिशा रेल दुर्घटना पर सीएम धामी ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
cm dhami

ओडिशा रेल दुर्घटना पर सीएम धामी ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

CM Dhami released the song album 'Devbhoomi Ma Auli Bahar'

मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘देवभूमि मा औली बहार’ गीत एलबम का विमोचन

17/03/2025

जोकर की ड्रेस पहने शख्स ने ट्रेन में किया चाकू से हमला, 17 लोग घायल

01/11/2021
CO who chanted Shivpal

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल की चरण वंदना करने वाले सीओ नपे

14/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version