• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन पकोडों को खाकर झूम उठेंगे आप, चटपटा होता है इनका स्वाद

Writer D by Writer D
06/09/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Karela Pakoras

Karela Pakoras

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरसात का सुहाना मौसम जारी है। ऐसे में कई दफा चटपटा खाने का मन करता है। पकोड़ा एक ऐसा नमकीन व्यंजन है जो अधिकतर लोगों को पसंद आता है। ये काफी लजीज होते हैं। आज हम आपको करेले के पकोड़े (Karele Pakoras)  बनाने की रेसिपी बताएंगे। हालांकि करेले का नाम सुनते ही आपके कान खड़े हो गए होंगे। आप सोच रहे होंगे कि इतने कड़वे करेले के पकोड़े (Karele Pakoras) कैसे स्वादिष्ट हो सकते हैं? तो हम आपकी यह गलतफहमी दूर करना चाहेंगे। आप अगर एक बार हमारी रेसिपी के हिसाब से बनाए गए करेले के पकोड़े (Karele Pakoras)  खा लेंगे तो जरूर आगे भी इनकी डिमांड करेंगे। चटनी या सॉस के साथ इनका लुत्फ उठाया जा सकता है।

करेले के पकोड़े (Karele Pakoras)  बनाने की सामग्री 

करेला – 5 से 6

घोल (Batter) के लिए
बेसन – 1 कप
मैदा – 2 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
नमक स्वादानुसार
|पानी

भरावन (Stuffing) के लिए

उबले आलू – 3
जीरा – 1/2 छोटी चम्मच
कद्दूकस किया हुआ अदरक – 1 छोटी चम्मच
प्याज – 1
हरी मिर्च – 2
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
दरदरा पीसा हुआ धनिया – 1 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर – 1 छोटी चम्मच
गरम मसाला पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
नमक स्वादानुसार
थोड़ा सा हरा धनिया

करेले के पकोड़े (Karele Pakoras)  बनाने की विधि

– सबसे पहले बर्तन में बेसन, मैदा, हल्दी पाउडर, नमक और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें।
– अब सभी करेलों को बीच से काटकर बीज निकाल दें।
– गैस पर कड़ाही रखें और इसमें एक लीटर पानी डालें। फिर करेलों को डालकर मीडियम आंच पर5-6 मिनट ढककर पकाएं।
– करेले पकाने के बाद पानी से छानकर निकाल लें।
– गैस पर पैन रखे और इसमें एक बड़ा चम्मच तेल डालकर गरम करें।
– तेल गरम होने के बाद इसमें जीरा डालकर चटकाएं। फिर कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर हल्का सुनहरा भून लें।
– अब इसमें बारीक कटा प्याज व हरी मिर्च डालकर 2 मिनट भूनें।
– मैश किए हुए उबले आलू, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, गरम मसाला, अमचूर और नमक डालकर इन्हें अच्छे से मिला 3-4 मिनट तक भून लें।
– आलू भूनने के बाद इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डालें और फिर आलू को एक प्लेट में निकाल लें।
– पकोड़े तलने के लिए पैन या कड़ाही में तेल डालकर गरम करें।
– भुने हुए आलू को करेलों में भर दें।
– पकोड़े तलने के लिए पहले बेसन के घोल में डुबोएं और फिर घोल से निकालकर तेल में डालें।
– पैन में जितनी जगह है एक बार में उतने पकोड़े डालें।
– पकोड़े को मीडियम आंच पर उलट-पलटकर सुनहरे होने तक तल लें।
– तले हुए पकोड़े को प्लेट पर बिछे नैपकिन पर निकालें। सभी पकौड़े ऐसे ही तल लें।
– इसे आप हरी चटनी, मीठी चटनी या टोमेटो केचप के साथ खा सकते हैं।

Tags: Karele Pakorasmonsoon recipemonsoon specialpakora recipe
Previous Post

इन जगहों पर रखें कपूर का टुकड़ा, घर में मां लक्ष्मी के साथ कुबेर का भी होगा वास

Next Post

अपने प्रियजनों को गिफ्ट में न दें ये सामान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Next Post
Pickles

अपने प्रियजनों को गिफ्ट में न दें ये सामान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

यह भी पढ़ें

सीएम योगी CM Yogi

यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप होगा : सीएम योगी

17/01/2021

लूट व डकैती करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को STF ने किया गिरफ्तार

02/07/2021

भाजपा सरकार ने व्यापारियों को भय मुक्त माहौल दिया है : आशुतोष टंडन

02/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version