• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

TATA के हुए ‘महाराज’, हस्तांतरण के साथ ही पूरी हुई विनिवेश की प्रक्रिया

Writer D by Writer D
27/01/2022
in Business, Main Slider
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। टाटा ग्रुप ने आज देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी एयर इंडिया को टेकओवर कर लिया। इसके साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र की ये विमानन कंपनी आज से निजी कंपनी के रूप में बदल गई।

0एयर इंडिया के टेकओवर की प्रक्रिया पूरी हो जाने की पुष्टि खुद टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने की। इसके साथ ही सरकार के विनिवेश विभाग की ओर से भी एयर इंडिया के टेकओवर की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई है।

सरकार द्वारा टाटा ग्रुप को एयर इंडिया का हस्तांतरण किए जाने की पुष्टि करते हुए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने स्पष्ट किया कि टाटा ग्रुप के पास इस विमानन कंपनी का स्वामित्व वापस आ जाने से पूरे ग्रुप में खुशी है। अब टाटा ग्रुप उड्डयन क्षेत्र की इस विमानन कंपनी को विश्वस्तरीय कंपनी बनाने की दिशा में काम करेगा। चंद्रशेखर ने आज दोपहर में ही एयर इंडिया के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।

विनिवेश विभाग के सचिव तुहीन कांत पांडे ने भी सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी ने बताया है कि एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके तहत कंपनी के शेयर टैलेस प्राइवेट लिमिटेड के पक्ष में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। अब इस कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी नहीं रह गई है। टैलेस प्राइवेट लिमिटेड टाटा ग्रुप की इकाई है और ग्रुप ने एयर इंडिया के संचालन की जिम्मेदारी इसी इकाई को सौंपी है।

98 फीसदी मरीजों को अस्पताल की जरूरत नहीं, घर पर ही हो जा रहे स्वस्थ

एयर इंडिया के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले कंसोर्टियम ने भी स्पष्ट किया है कि एयर इंडिया के संचालन के लिए टाटा ग्रुप को वर्किंग कैपिटल के रूप में कितनी राशि की जरूरत होगी, वो उसे लोन के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। एसबीआई की अगुवाई वाले कंसोर्टियम के इस ऐलान के बाद अभी तक घाटे में चल रही एयर इंडिया के संचालन के लिए जरूरी फंड का भी आसानी से इंतजाम होने की संभावना बन गई है।

गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी एयर इंडिया मौजूदा समय में घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय वायु मार्ग पर कई महत्वपूर्ण उड़ानों का संचालन करती है। भारी नुकसान का सामना करने की वजह से पिछले कुछ समय से इन उड़ानों के संचालन और इनकी गुणवत्ता पर कुछ नकारात्मक भी असर पड़ा था। अब टाटा ग्रुप के पास एयर इंडिया का मालिकाना हक आ जाने के बाद इस बात की उम्मीद की जा रही है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सफर करने वाले मुसाफिरों को एयर इंडिया से बेहतरीन सुविधा मिल सकेगी।

Tags: Air IndiaBusiness NewsRatan TataTata
Previous Post

निर्माण कार्य के दौरान हाइड्रा क्रेन पलटी, बड़ा हादसा टला

Next Post

पहली बार भारत ने पूरी दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराया : राजनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
Abhijit Deepke thanked CJI Surya Kant.
Main Slider

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJI सूर्यकांत को दिया श्रेय

25/07/2026
Delegation from HNB Garhwal University meets CM Dhami.
Main Slider

रॉयल्टी व अर्थदंड माफी के लिए मुख्यमंत्री से मिला एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय का शिष्टमंडल

25/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

व्यय वित्त समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

25/07/2026
Dharmendra Pradhan
Main Slider

छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

25/07/2026
Next Post

पहली बार भारत ने पूरी दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराया : राजनाथ

यह भी पढ़ें

समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी ने ब्रेस्टफीडिंग डे पर पति को किया धन्यवाद

10/08/2020
father's Day

कब है Father’s Day, जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत

16/06/2024

एक्ट्रेस Kajal Aggarwal की शादी की खूबसूरत तस्वीरें हुई वायरल

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version