• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिक्षक दिवस पर स्कूल बना आखाडा, इस बात पर भिड़े कॉलेज के टीचर और प्रिंसिपल

Writer D by Writer D
06/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, देवरिया
0
Teacher and principal clash on teacher's day

Teacher and principal clash on teacher's day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। जिले में शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) पर केक काटने को लेकर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल और टीचर भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि जमकर मारपीट हो गई। इसमें टीचर के सिर और हाथ में चोट आई है। पीड़ित टीचर ने प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, थाना भलुअनी क्षेत्र अंतर्गत शांति निकेतन इंटर कालेज टेकुआं में शिक्षक दिवस ( Teacher’s Day) पर अंतिम पीरियड में कार्यक्रम होना था। यहां टीचर श्रीनारायण सिंह यादव पर आरोप है कि उन्होंने पांचवें पीरियड में क्लासरूम में केक काट दिया। जब प्रिंसिपल हरिश्चन्द्र यादव क्लासरूम में पंहुचे तो नाराजगी जताई। इसके बाद दोनों में गाली-गलौज हुई और हाथापाई के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान टीचर को चोट आ गई।

टीचर श्रीनारायण सिंह यादव का कहना है कि शिक्षक दिवस ( Teacher’s Day) पर बच्चे केक लेकर आए थे। सातवीं घंटी में कार्यक्रम होना था, हमको पता नहीं था। उन्होंने बच्चों के आग्रह पर केक काट दिया। उसी समय प्रिंसिपल क्लासरूम में आ गए और मेरे सिर पर डंडे से उनकी पिटाई कर दी, इसमें चोटें आईं हैं। कम से कम 10 डंडे सिर पर मारे। क्लास के बच्चों में मुझे उठाया। हमारे लड़के की डेढ़ वर्ष पूर्व ट्रक एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई है, हममें दम नहीं है कि झगड़ा करें।

वहीं प्रिंसिपल हरिश्चन्द्र यादव ने कैमरे पर बात नहीं की। हालांकि ऑफ कैमरा बात करते हुए उन्होंने कहा कि पढ़ाने के दौरान केक काटने की बात पूछी तो टीचर आग बबूला होकर गाली-गलौज कर हाथ उठा दिए तो हमने अपना बचाव करते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे वह गिर पड़े और उन्हें मेज से चोट लग गई।

नहीं किए ये काम तो अटक जाएगी सम्मान निधि की 15वीं किस्त

प्रिंसिपल ने कहा कि अंतिम पीरियड में कार्यक्रम करने की बात हुई थी, जबकि टीचर ने पढ़ाने के दौरान केक काट दिया और पूछने पर हाथापाई व गाली-गलौज की। वहीं इस मामले को लेकर थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सेवा के अंतिम दौर में हैं प्रिंसिपल और टीचर

शिक्षक दिवस ( Teacher’s Day) देश के पहले उपराष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान, दार्शनिक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ। सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। विद्यालयों में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह से मनाया जाता है।

इस दिन शिक्षकों के योगदान को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित और सम्मानित किया जाता है, लेकिन देवरिया में शिक्षक दिवस पर हुई घटना शर्मनाक है। यहां जिस टीचर और प्रिंसिपल के बीच मारपीट हुई, वे दोनों हमउम्र हैं और अपनी सेवा के अंतिम दौर में हैं।

Tags: crime newsDeoria Newsteacher's dayup news
Previous Post

नहीं किए ये काम तो अटक जाएगी सम्मान निधि की 15वीं किस्त

Next Post

अब माता सीता की जन्मस्थली बनेगी भव्य, कैबिनेट की मिली मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Akash Anand
उत्तर प्रदेश

यूपी में आकाश आनंद की वापसी, तेवर वही लेकिन अंदाज बदला

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
Fire breaks out at a sealed restaurant in Indiranagar.
उत्तर प्रदेश

सील इमारत में चल रहा था रेस्टोरेंट, लगी भीषण आग; लखनऊ में अफसरों की खुली पोल

11/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उप्र में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव मौर्य

11/08/2026
Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

11/08/2026
Next Post
Mata Sita

अब माता सीता की जन्मस्थली बनेगी भव्य, कैबिनेट की मिली मंजूरी

यह भी पढ़ें

George Koovakad

भारत के आर्क बिशप जॉर्ज कूवाकड को पोप फ्रांसिस ने बनाया कार्डिनल, PM मोदी ने बताया गर्व का पल

08/12/2024
क्यूं नहीं मिली रिया को जमानत Reha Chakraborty Arrested

रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तारी के बाद अब मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया

08/09/2020

महाराष्ट्र में खुले धार्मिक स्थल, CM उद्धव ने किए मुंबा देवी के दर्शन

07/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version