• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंदूक टांग कर बच्चों को पढ़ाने पहुंचे ‘मास्टर जी’, बीएसए ने किया सस्पेंड

Writer D by Writer D
07/11/2023
in अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
0
Teacher

Teacher

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक स्कूल के हेड मास्टर (Teacher) कंधे पर बंदूक टांग कर बच्चों को पढ़ाने पहुंच गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच बैठा दी, वहीं जांच रिपोर्ट आने के बाद हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया है। इसी मामले में इस स्कूल की सहायक अध्यापिका पर भी अनुशासन हीनता का मामला सामने आने पर बीएसए ने उन्हें भी सस्पेंड किया है।

मामला लोधा थाना क्षेत्र में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हयातपुर बिझौरा का है।ग्रामीणों ने बताया कि इस स्कूल में तैनात हेड मास्टर (Teacher) धर्मेंद्र कुमार शर्मा आए दिन बच्चों के साथ गाली गलौज करते हैं। यहां तक कि गांव की महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हैं। इसको लेकर गांव में पहले से ही आक्रोश था। इसी बीच ग्रामीणों ने स्कूल में हो रहे निर्माण कार्य की शिकायत ग्राम प्रधान मुनेंद्र कुमार से की तो वह खुद स्कूल पहुंच गए और निर्माण सामग्री की जांच करने लगे।

इस बात से नाराज हेड मास्टर (Teacher) बंदूक लेकर स्कूल पहुंच गए। कंधे पर बंदूक लटकाकर स्कूल में उनके घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर गांव के लोग आक्रोशित हो गए।

बच्ची के शरीर पर उभर रहे हैं राधे-राधे और राम-राम, परिवार ने माना ईश्वर का आशीर्वाद

वहीं, इसी वीडियो को टैग करते हुए ग्राम प्रधान ने भी बीएसए और पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद मौके पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। वहीं बीएसए ने मामले की जांच कराई। इसमें हेडमास्टर पर लगे आरोपों की पुष्टि हुई।

इसके बाद बीएसए ने मौके पर ही हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि हेडमास्टर के बंदूक लेकर स्कूल में आने सूचना मिली थी। इस सूचना पर तहसीलदार व एबीएसए ने मौके पहुंच कर जांच की। उनकी जांच में हेडमास्टर दोषी पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है। उन्होंने बताया कि इस स्कूल में एक सहायक अध्यापिका को भी अनुशासनहीनता के चलते निलंबित किया गया है।

Tags: aligarh newsup news
Previous Post

Dial 100 की महिला कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, सीएम हाउस का घेराव करने पहुंची

Next Post

डेंगू से पीड़ित रिटायर्ड IAS की मौत, लखनऊ में मिले 38 नए मरीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Dengue

डेंगू से पीड़ित रिटायर्ड IAS की मौत, लखनऊ में मिले 38 नए मरीज

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने जारी की महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त, 626.25 करोड़ रुपये अंतरित

11/07/2026
Himachal Assembly

हिमाचल विधानसभा स्पीकर का बड़ा एक्शन, BJP के 15 विधायक सस्पेंड

28/02/2024
ibps clerk notification

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2020 में पदों की संख्या बढ़ी

15/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version