• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब शीतकालीन और ग्रीष्मावकाश अवकाश में किए जाएंगे परिषदीय शिक्षकों के पारस्परिक तबादले

Writer D by Writer D
07/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Transfer

Transfer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के पारस्परिक अंत:जनपदीय तबादले (Transfer) शीतकालीन और ग्रीष्मावकाश में किए जाएंगे। शिक्षक पारस्परिक स्थानांतरण के लिए शैक्षिक सत्र में कभी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने परिषदीय शिक्षकों के अंत:जनपदीय और परस्पर स्थानांतरण के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण के लिए जिला स्तर पर डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी। समिति में जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए और बीएसए दफ्तर के वित्त एवं लेखाधिकारी को सदस्य नियुक्त किया जाएगा। प्राथमिक विद्यालयों एवं संविलियन विद्यालयों के प्राथमिक अनुभाग में तैनात शिक्षकों का विषयवार वर्गीकरण नहीं किया जाता है लिहाजा प्राथमिक विद्यालयों में पारस्परिक स्थानांतरण में शिक्षकों की भाषा, विषय और गणित की बाध्यता नहीं रहेगी। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की विषयवार तैनाती की जाती है इसलिए पारस्परिक स्थानांतरण आवेदन दोनों शिक्षकों के विषय और पद समान होने पर ही स्वीकार किए जाएंगे।

एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का दूसरे प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक या उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तबादला (Transfer) किया जा सकेगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक का दूसरे उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक या प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद पर स्थानांतरण हो सकेगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का तबादला दूसरे उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर होगा। लेकिन संविलियन वाले विद्यालयों में यह मानक लागू नहीं होंगे। आवेदन पत्र जमा कराने के बाद उसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि रहने पर संशोधन या परिवर्तन का मौका नहीं दिया जाएगा।

शहर से शहर और गांव से गांव में होगा तबादला (Transfer) 

ग्रामीण सेवा संवर्ग के शिक्षकों का पारस्परिक स्थानांतरण एक गांव से दूसरे गांव और नगर सेवा संवर्ग के शिक्षकों का पारस्परिक तबादला शहर के भीतर ही एक से दूसरे स्कूल में हो सकेगा।

पारस्परिक स्थानांतरण का कार्यक्रम

– शिक्षक पारस्परिक स्थानांतरण के लिए शिक्षक शैक्षिक सत्र के दौरान कभी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

– शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि से 15 दिन की अवधि में उसका प्रिंट आउट संबंधित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा।

– उसके बाद बीएसए की ओर से 15 दिन की अवधि में आवेदन की पात्रता और अपात्रता का परीक्षण संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से कराया जाएगा।

यूपी में छह IPS का हुआ ट्रांसफर, अतुल शर्मा बने पीलीभीत के नए SP

– आवेदन का सत्यापन होने के बाद  बीएसए की ओर से एक महीने की अवधि में जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर आवेदन पर निर्णय लिया जाएगा।

– पारस्परिक स्थानांतरण के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति 15 दिन की अवधि में जिला स्तरीय समिति के समक्ष पेश की जा सकेगी।

– स्थानांतरण आदेश ग्रीष्मावकाश और शीतकालीन अवकाश में जारी किए जाएंगे।

Tags: Lucknow Newsteachers transfertransfer
Previous Post

‘शुरू हो गया बीजेपी का खेल, AAP पार्षदों के पास आ रहे हैं फोन’, सिसोदिया का बड़ा आरोप

Next Post

‘KGF’ फेम के इस एक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

Writer D

Writer D

Related Posts

Ice
Main Slider

बर्फ के ये फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

24/06/2026
newborn
Main Slider

इस तरह से करें अपने लाडले की देखभाल

24/06/2026
BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
Next Post
Krishna G Rao

'KGF' फेम के इस एक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने गुप्तकाशी पहुंच कर लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

24/04/2023
CM Yogi

नगरीय जीवन को स्वच्छ और सुंदर बना रही है डबल इंजन की सरकार: सीएम योगी

04/05/2023
cm yogi

शिवपाल के निर्वाचन क्षेत्र पर CM योगी हुए मेहरबान, दिया करोड़ों की विकास योजनाओं का तोहफा

22/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version