• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टीम इंडिया का वनडे सीरीज पर कब्जा, WI को 44 रनों से दी शिकस्त

Writer D by Writer D
09/02/2022
in खेल
0
team india

team india

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद।  मध्य क्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (64) और उप कप्तान लोकेश राहुल (49) की जुझारू पारियों के बाद तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (12 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन की बदौलत भारत (team india)  ने बुधवार को यहां वेस्ट इंडीज को दूसरे वनडे में 44 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज (one day series)  में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।

भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 237 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया और बेहतर गेंदबाजी करते हुए विंडीज को 46 ओवर में 193 रन पर समेट दिया।

मेहमान टीम वेस्ट इंडीज ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और अच्छी गेंदबाजी करते हुए शुरुआत में कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और विराट कोहली के विकेट लेकर भारत को बड़े झटके दिए। परिणामस्वरूप मध्य क्रम पर दबाव आया, लेकिन सूर्यकुमार और राहुल ने क्रमश: पांच चौकों की मदद से 83 गेंदों पर 64 और चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 48 गेंदों पर 49 रन की जुझारू पारियां खेल कर टीम को संकट से बाहर निकाला। दोनों के बीच चौथे विकेट 91 रन की साझेदारी हुई।

भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, पूरे किये 1000 एकदिनी अंतरराष्ट्रीय मैच

राहुल के आउट होने के बाद सूर्यकुमार ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ पांचवें विकेट के लिए भी 43 रन की साझेदारी बनाई। फिर अंत में दीपक हुड्डा के 29, वॉशिंगटन सुंदर के 24 रन और युजवेंद्र चहल के 11 रन के योगदान की बदौलत भारत 50 ओवर में नौ विकेट पर 237 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा।

नई रणनीति के तहत पंत रोहित के साथ ओपनिंग के लिए उतरे, लेकिन दोनों सलामी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर नौ के स्कोर पर रोहित के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा। वह आठ गेंदों में पांच रन बना कर आउट हुए, जबकि 39 के स्कोर पर पंत के रूप में दूसरा विकेट गिरा, जो 34 गेंदें खेल कर 18 रन पर आउट हुए, जिसमें उन्होंने तीन चौके लगाए।

पूर्व कप्तान विराट कोहली भी आज कुछ खास नहीं कर पाए और तीन चौकों के सहारे 30 गेंदों पर 18 रन पर आउट हो गए। पंत और विराट दोनों काे युवा तेज गेंदबाज ओडियन स्मिथ ने आउट किया। उन्होंने सात ओवर में 29 पर दो, जबकि अल्जारी जोसफ ने 10 ओवर में 36 रन पर दो विकेट लिए। केमर रोच, जेसन होल्डर, अकील हुसैन और फेबियन एलेन को भी एक-एक विकेट मिला।

इंडियन टीम ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

कृष्णा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट लेकर विंडीज के शीर्ष क्रम को झकझोरा और फिर केमार रोच को पगबाधा कर विंडीज की पारी समेट दी। शार्दुल ठाकुर ने 41 रन पर दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुन्दर और दीपक हुड्डा को एक एक विकेट मिला।

विंडीज की तरफ से शमार ब्रुक्स ने सर्वाधिक 44 रन बनाये जबकि ओपनर शाई हॉप ने 27, अकील हुसैन ने 34 और ओडीन स्मिथ ने 24 रन बनाये। विंडीज की पारी 76 रन पर पांच विकेट गंवाकर लड़खड़ा गयी थी। विंडीज ने अपना आठवां विकेट 159 के स्कोर पर गंवाया लेकिन स्मिथ ने दो जबरदस्त छक्के लगाकर भारतीयों की धड़कनें बढ़ा दीं लेकिन सुन्दर ने स्मिथ को बॉउंड्री पर विराट कोहली के हाथों कैच कराकर भारत का रास्ता साफ़ कर दिया।

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में पहली वनडे सीरीज जीती जबकि भारत की विंडीज के खिलाफ यह लगातार 11 वीं वनडे सीरीज जीत है और उसने पाकिस्तान के जिम्बाब्वे के खिलाफ 11 सीरीज जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कृष्णा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Tags: cricket newsODI seriessports newsteam india
Previous Post

जहां भरे हों ऐसे मनचले, यूपी क्यों उनके साथ चले : अनुराग ठाकुर

Next Post

संजय सिंह के नामाकंन पर पत्नी ने जतायी आपत्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Next Post
garima singh

संजय सिंह के नामाकंन पर पत्नी ने जतायी आपत्ति

यह भी पढ़ें

Maharaj Suheldav

महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी योगी सरकार

09/06/2025
रामायण पाठ

आइये जानें पूरी रामायण पाठ का लाभ, सिर्फ इस एक मंत्र के जाप करने मिल जाता है सुख

07/08/2020
कंगना रनौत Kangana Ranaut

दफ्तर पर जेसीबी चली तो कंगना रनौत बोलीं-याद रख बाबर, यह मंदिर फिर बनेगा

09/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version