• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत ने दूसरे टी-20 में इंग्लैंड को 49 रनों से रौंदा, सीरीज पर कब्ज़ा

Writer D by Writer D
09/07/2022
in Main Slider, खेल
0
t-20

t-20

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बर्मिंघम। रवींद्र जडेजा की नाबाद 46 रन की बेहतरीन पारी और भुवनेश्वर कुमार (15 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत (Team India) ने इंग्लैंड को दूसरे टी 20 मैच में शनिवार को 49 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।

भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 170 रन बनाये और इंग्लैंड को 17 ओवर में 121 रन पर ढेर कर दिया। भारत ने पहला मैच 50 रन से जीता था। भुवनेश्वर ने पहली गेंद पर जैसन रॉय को स्लिप में कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। इस विकेट के गिरने के बाद इंग्लैंड की टीम संभल नहीं पायी और उसने नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाए। मेजबान टीम 17 ओवर में सिमट गयी। जसप्रीत बुमराह ने 10 रन पर दो विकेट और युजवेंद्र चहल ने 10 रन पर दो विकेट लिए जबकि हार्दिक पांड्या और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला।

इस मैच के लिए विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह प्लेइंग एकादश में आये लेकिन बल्लेबाजी में जडेजा के अलावा अन्य कोई नहीं चल पाया। जडेजा ने 29 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 46 रन बनाये। कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे ऋषभ पंत। दोनों ने टीम को पॉवरप्ले में 49 रन की जोरदार शुरआत दी। रोहित ने 20 गेंदों पर 31 रन में तीन चौके और दो छक्के लगाए लेकिन उनका विकेट गिरने के बाद भारतीय पारी में कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो पायी।

रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विराट की खराब फॉर्म इस मैच में भी बरकरार रही और वह पदार्पण मैच खेल रहे रिचर्ड ग्लीसन का शिकार बन गए। ग्लीसन ने इससे पहले रोहित को भी आउट किया था। विराट को आउट करने के बाद ग्लीसन ने पंत का भी शिकार कर लिया। पंत ने 15 गेंदों पर 26 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया।

सूर्यकुमार यादव 11 गेंदों में 15 और पिछले मैच के हीरो हार्दिक पांड्या 15 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। भारत के पांच विकेट 89 रन पर गिर चुके थे। इस स्थिति में जडेजा ने मोर्चा संभाला और 29 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाकर टीम को 170 के लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। दिनेश कार्तिक 17 गेंदों में 12 रन बनाकर रन आउट हुए जबकि हर्षल पटेल ने छह गेंदों में 13 रन बनाये।

अच्छी शुरुआत करने के बाद भारत का शीर्षक्रम और मध्यक्रम फेल रहा, जिस कारण एक समय लग रहा था कि 160 तक पहुंचना मुश्किल होगा। लोअर ऑर्डर में आकर जडेजा ने अपना काम करते हुए 29 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाकर भारत को 170 के स्कोर पर पहुंचा दिया।

इंग्लैंड की तरफ से क्रिस जॉर्डन ने 27 रन पर चार विकेट और ग्लीसन ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए। ग्लीसन ने एक ओवर मैडन भी डाला।

Tags: cricket newsindvs engsports newst-20team india
Previous Post

श्रीलंका में बेकाबू हुए हालात, प्रदर्शनकारियों ने PM के घर में लगाई आग

Next Post

यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच जेलेंस्की ने भारत समेत 5 देशों में तैनात राजदूतों को किया बर्खास्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
Zelensky

यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच जेलेंस्की ने भारत समेत 5 देशों में तैनात राजदूतों को किया बर्खास्त

यह भी पढ़ें

adarsh kumar

लॉकडाउन में ‘आदर्श कुमार’ बने मसीहा, जरुरतमंदों की कर रहे है सहायता

26/05/2021
CM Dhami handed over appointment letters to the selected candidates.

मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

09/06/2026

सिविल अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 कोरोना मरीजों की मौत

06/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version