• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिलीज हुआ फिल्म एनिमल का टीजर, खूंखार रणबीर कपूर को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Writer D by Writer D
28/09/2023
in मनोरंजन
0
film Animal

Animal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लंबे इंतजार के बाद रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal ) का टीजर रिलीज हो गया है। रणबीर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर ‘एनिमल’ के मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज देने का फैसला किया। ‘एनिमल’ (Animal )  का जबरदस्त टीजर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे और आपका दिल उत्साह से भरने वाला है। अगर कहा जाए कि ये रणबीर कपूर की सबसे इंटेंस परफॉरमेंस होने वाली है तो गलत नहीं होगा।

रिलीज हुआ फिल्म एनिमल (Animal )  का टीजर

‘एनिमल’ के टीजर की शुरुआत होती है रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर के साथ में टहलने से। व्हाइट कुर्ता पहने क्यूट दिखते रणबीर और व्हाइट एंड रेड कॉम्बिनेशन वाली साड़ी पहने प्यारी लगती रश्मिका साथ बात कर रहे हैं। रश्मिका पूछती हैं कि क्या रणबीर को बच्चे चाहिए। जवाब में एक्टर कहते हैं कि वो पिता बनना चाहते हैं। इसपर रश्मिका कहती हैं- तुम अपने पिता जैसे तो नहीं होगे ना? यहीं से कहानी मोड़ ले लेती है और हमें नजर आते हैं रणबीर के निर्दयी पिता अनिल कपूर।

रणबीर कपूर का किरदार एक अमीर परिवार से है। बड़ी फैमिली में रहने वाले रणबीर को उनके पिता से चांटे खाते हुए आप देखते हैं। बेटे को पीटने के बाद पिता अनिल चिल्लाते हैं कि उनके घर क्रिमिनल पैदा हुआ है। बाप से पिटकर और भाई से बेइज्जती करवाकर रणबीर ऐसी राह पर निकलते हैं, जो उन्हें हमेशा के लिए बदल देता है। इसके बाद आप रणबीर कपूर के खूंखार अवतार को देखेंगे। वो किसी की तलाश कर रहे हैं और अपने पिता की तरह निर्दयी हो चुके हैं।

अवसरवादी हैं राहुल जी, सद्बुद्धि दें श्री राम: एके शर्मा

टीजर में आप रणबीर कपूर को संत कबीर का दोहा बोलते सुनेंगे। वो तोड़फोड़ मचाते और किसी चीज की तलाश करते हुए कहते हैं- ‘बुरा जे वेखण मैं गया, बुरा ना मिलेया कोय। जे मैं आपों देखेया, मुझतो बुरा ना कोय।’ इस डायलॉग से साफ है कि फिल्म में सबको जिससे डरने की जरूरत है वो कोई और नहीं बल्कि इसके हीरो या कहें एंटी-हीरो रणबीर कपूर खुद हैं। ये कहानी एक पिता और बेटे के बॉन्ड को दिखाएगी, जो खून से बना है और खून से ही गहरा हुआ है।

रणबीर कपूर की टक्कर ‘एनिमल’ (Animal ) में बॉबी देओल से होने वाली है। टीजर में आपको बॉबी के धांसू किरदार की झलक मिलती है। कुछ सेकंड के लिए पर्दे पर आए बॉबी देओल बिना कुछ कहे सिर्फ इशारों इशारों में आपका दिल जीत लेंगे।

Tags: animal movieanimal teaser
Previous Post

अवसरवादी हैं राहुल जी, सद्बुद्धि दें श्री राम: एके शर्मा

Next Post

RPSC RAS परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, 60 करोड़ के पार कमाई

15/10/2026
मनोरंजन

कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान की एंट्री, करिश्मा कपूर संग जमाएंगे रंग

14/10/2026
मनोरंजन

राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’? राजनीतिक हस्तियों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी

14/10/2026
Salman Khan
Main Slider

अब YouTube पर भी दिखेगा सलमान का स्वैग, लॉन्च किया नया चैनल

10/10/2026
Main Slider

नहीं रहे नाना पाटेकर, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में मिले थे अचेत

08/10/2026
Next Post
Bihar D.El.Ed

RPSC RAS परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें

Akshaya Tritiya

50 साल बाद अक्षय तृतीया पर बन रहा है अद्भुत संयोग, इस मुहूर्त में करें ये काम

27/04/2022
green saree

हरी साड़ी पर इस कलर के ब्लाउज देंगे ट्रेंडी और स्मार्ट लुक

17/07/2025
Shri Ram Pillar

रामनगरी पहुंचा पहला श्रीराम स्तंभ, राम वनगमन स्थलों को दी जाएगी नई पहचान

02/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version