• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिलीज हुआ गणपत का टीजर, टाइगर श्रॉफ का एक्शन देख उड़ जाएंगे होश

Writer D by Writer D
29/09/2023
in मनोरंजन
0
Ganpat

Teaser release of Tiger Shroff's film Ganpat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म ‘गणपत :अ हीरो इज बोर्न’ (Ganpat)  का टीजर रिलीज हो गया है. पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के टीजर ने रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है. ‘गणपत’ के टीजर ने ऑडियंस को एक अलग दुनिया में पंहुचा दिया है. इस फिल्म का अनुभव बड़े पर्दे पर करना दिलचस्प होगा, क्योंकि ऐसा कुछ हमने भारतीय सिनेमा पर कम ही देखा है.

रिलीज हुआ गणपत (Ganpat)  का टीजर

‘गणपत’ (Ganpat)  के टीजर से हम एक अलग दुनिया में पहुंच जाते हैं. ये दुनिया ऑडियंस ने आज से पहले नहीं देखी. टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) , कृति सेनन और अमिताभ बच्चन तीनों को एक अलग अंदाज में देखकर उनके चाहने वाले बेहद खुश हो गए है. फिल्म के सिनेमैटिक अनुभव की तुलना हर मायने में अंतर्राष्ट्रीय स्तर से की जा रही है. पूजा एंटरटेनमेंट इस फिल्म के माध्यम से भारतीय सिनेमा का खेल बदलने के लिए तैयार लग रहे हैं. टीजर के विजुअल इफेक्ट्स, इतना बड़ा स्केल और बढ़िया कहानी से उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म सुपरहिट साबित हो सकती है.

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को हमेशा से हमने एक्शन करते हुए देखा है, लेकिन ऐसा एक्शन करते आज तक नहीं देखा, जो वो ‘गणपत’ में करते दिख रहे हैं. फिल्म के वीएफएक्स देखकर आप निशब्द होने वाले हैं. शायद आज तक हमारे देश में किसी भी फिल्म में ऐसे वीएफएक्स नहीं इस्तेमाल किए गए हैं. जैकी भगनानी ने ऑडियंस के लिए एक विश्व स्तरीय सिनेमैटिक अनुभव को बड़े पर्दे पर लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने इस से पहले हमें ‘क्वीन’ जैसी हिट फिल्म दी थी. फिल्म में टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन नजर आने वाले है. टाइगर (Tiger Shroff)  और कृति की जोड़ी लोगों को उनकी पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ में ही बेहद पसंद आई थी. टीजर में अमिताभ बच्चन का लुक भी देखने लायक है. निर्माता जैकी भगनानी ने फिल्म को लेकर अपना उत्साह जताते हुए कहा, ‘हम अपनी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक को रिलीज करने के लिए काफी उत्साहित हैं. ‘गणपत: ए हीरो इज बॉर्न’ को बेहद जुनून और एक कमाल के विजन के साथ बनाया गया है. ये फिल्म एक ऐसे क्षेत्र में प्रवेश कर रही है जहां आज तक किसी फिल्म को नहीं लेकर जाया गया. दर्शकों के लिए इस फिल्म में काफी सरप्राइज हैं.’

इस दिग्गज एक्टर की सड़क हादसे में मौत, फिल्म जगत में छाया मातम

‘गणपत: ए हीरो इज बॉर्न’ (Ganpat) को गुड कंपनी और पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है. इसके डायरेक्टर विकास बहल हैं. फिल्म वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा निर्मित है. फिल्म ‘गणपत’ 20 अक्टूबर 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में दुनियाभर में रिलीज के लिए तैयार है

Tags: Ganpat movieGanpat movie releasedGanpat posterGanpat teaser
Previous Post

AIIMS Patna में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर की वैकेंसी, मिलेगी इतने लाख की सैलरी

Next Post

ISKCON पर आरोप लगाना मेनका गांधी को पड़ा भारी, संस्था ने भेजा 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

24/10/2026
मनोरंजन

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

21/10/2026
मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये पार

21/10/2026
मनोरंजन

दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम, दुआ ने लुटाया बहन पर प्यार

20/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Next Post
ISKCON sent defamation notice to Maneka Gandhi

ISKCON पर आरोप लगाना मेनका गांधी को पड़ा भारी, संस्था ने भेजा 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी है, जन‘आशीर्वाद‘ छद्म अभियान है: अखिलेश

31/07/2021
Rajya Karmchari Sanyukt Parishad

होली पूर्व बिना शर्त वेतन दें, पोर्टल के नाम पर रोक गलत: परिषद

26/02/2026
Congressional response

‘छापा राज बीजेपी का एकमात्र धूर्त मूव’: डीके शिवकुमार के छापे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

05/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version