• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कन्या विवाह योजना के नाम पर किशोरी का किया अपहरण, बर्खास्त लेखपाल गिरफ्तार

Writer D by Writer D
01/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कन्या विवाह योजना के तहत 2 लाख रुपये का लालच देकर बर्खास्त लेखपाल ने किशोरी और उसके परिजनों को राजधानी बुलाया। यहां फार्म पर दस्तखत करने के बहाने से किशोरी का अपहरण कर लिया। तलाश में लगे परिजनों किशोरी और आरोपित को कॉल किया तो मोबाइल स्वीच ऑफ बताने लगा। कैसरबाग पुलिस ने आरोपित को औरैया से गिरफ्तार कर किशारी को सकुशल बरामद कर लिया है।

कैसरबाग पुलिस के अनुसार कानपुर देहात रूरा ग्राम सरवा्र निवासी पप्पू संखवार ने बताया की उनकी मुलकात पूर्व में निवाड़ी भरोसे खुर्र्द भरीवा इटावा निवासी अखिलेश गौतम से हुई थी। अखिलेश ने खुद को लेखपाल बताया था और उसने कन्या विवाह योजना के तहत 2 लाख रुपये सरकार से दिलवाने का दावा किया था। स्कीम के तहत 10 से 20 वर्ष तक की युवतियों को सरकार 2-2 लाख रुपये देने की बात कही थी।

एमपी में पत्थरबाजों के मकान जमींदोज कर प्रशासन ने दिया सख्त संदेश

पीडि़त आरोपी के झांसे में आ गया और उसने खुद की पुत्री के लिए स्कीम का पाने के लिए अखिलेश से कहा था। इस पर आरोपी ने कागजात के नाम पर आधार कार्ड, मार्कशीट की फोटो कॉपी मांगी थी और कहा कि पुत्री को हस्ताक्षर करने के लिए लखनऊ चलना होगा। आरोपी ने स्कीम का लाभ दिलवाने के लिए 15 सौ रुपये मांगे थे। पीडि़त ने आअरोपी के कहानुसार कागजात और रुपये दे दिए थे।

सोमवार को पीडि़त अपनी पुत्री को राजधानी ले आया। यहां आरोपी पहले से ही मौजूद था। कैसरबाग इलाके में आरोपी ने पीडि़तों को सड़क किनारे बैठा दिया था। हस्ताक्षर कराने के बहाने आरोपी किशोरी को अपने साथ ले गया और पीडि़त को वहीं बैठने के लिए कह गया था। काफी देर हो जाने के बाद किशोरी को लेकर आरोपी वापस नहीं लौटा। इस पर पीडि़त ने आरोपी और पुत्री के मोबाइल फोन पर कॉल की। दोनों के ही मोबाइल फोन स्वीच ऑफ बताने लगे। पीडि़त घण्टों इन्तजार करता रहा, लेकिन आरोपी वापस नहीं लौटा। इस पर पीडि़त कैसरबाग थाने पहुंच गया।

एक हजार से ज्यादा बूथ हो रहे तैयार, पहले चरण में 51 लाख लोगों को लगेगा टीका

अनहोनी की आशंका बताते हुए पीडि़त ने आप-बीती पुलिस कर्मियों को सुनाई। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। जिसमे आरोपित की शिना त हो सके। सर्विलांस जरिए आरोपित की लोकेशन औरैया ट्रेस हो रही थी। राजधानी पुलिस ने औरैया पुलिस से स पर्क कर आरोपित को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल रवाना किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित की उम्र लगभग 55 वर्ष है। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ कुछ गलत नहीं किया है। आरोपित ने कबूला कि उसने रुपयों की लालच में किशोरी का अपहरण किया था। इटावा पहुंच कर वह किशोरी को छोडऩे वाला था, लेकिन उसके पहले ही आरोपी को किशोरी ने दबोच लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी लेखपाल था। विभागीय कार्रवाई में उसे बर्खास्त कर दिया गया था। आरोपित के कब्जे से 2 ऑरिजनल मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, 8 आधार कार्ड, 2 प्रवेश पत्र समेत अन्य कागजात बरामद हुए हैं।

Tags: lucknow crime newsLucknow News
Previous Post

नाबालिग अपहृत छात्रा सकुशल बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Next Post

कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
सीएम योगी cm yogi

कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश : योगी

यह भी पढ़ें

woman dance

नौकरी मिलते ही खुशी से सड़क पर झूमती युवती का लेडी बॉस ने वायरल किया वीडियो

08/10/2020
drowning

नदी में नहाने गए तीन बालकों की डूबकर मौत

01/08/2022
Boat Sinking

नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूबे, 6 शव बरामद

26/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version